बैसरन घाटी की होगी 3D मैपिंग, पहलगाम पहुंची NIA टीम, पीएम आवास पर मीटिंग जारी

Summary :

NIA टीम पहलगाम में, बैसरन घाटी की होगी 3D मैपिंग

पहलगाम हमले के बाद, भारत ने पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि रद्द कर दी है। NIA टीम ने बैसरन घाटी की 3D मैपिंग के लिए दौरा किया, जहां 400 से अधिक लोग मौजूद थे। इस बीच, पीएम आवास पर आतंकवाद के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए बैठक जारी है। पीएम आवास पर CCS के बाद अब CCPA यानी कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स की मीटिंग शुरू हो गई है।

पहलगाम हमले के बाद से पूरा देश आतंकवाद के आका पाकिस्तान पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। भारत ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है और भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है। इस बीच पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। NIA की टीम आज बुधवार फिर से एक बार हमले वाली जगह पहुंची है, जहां बैसरन घाटी की 3D मैपिंग होनी है। खबर है कि हमले के दौरान घाटी में 400 से अधिक लोग मौजूद थे।

CCPA की बैठक शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम आवास पर CCS के बाद अब CCPA यानी कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स की मीटिंग शुरू हो गई है। अनुमान है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में इन बैठकों में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि सीसीपीए को सुपर कैबिनेट भी कहा जाता है।

पाकिस्तान की खैर नहीं

बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख भी शामिल हुए। बैठक में पहलगाम हमले और देश की सुरक्षा पर गहन चर्चा हुई। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

कुछ तो होने वाला है! पीएम मोदी से फिर मिलने पहुंचे रक्षा मंत्री

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।