भारी बर्फबारी का कहर! कैंसिल हुई 400 फ्लाइट्स, 6 लोगों की मौत, इस देश में बर्फीले तूफान से मचा हाहाकार

Summary :

400 Flights Cancelled In Europe: यूरोप में भारी बर्फबारी और ठंडे मौसम की वजह से यात्रा बहुत मुश्किल हो गई है। अब तक 400 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द या विलंबित की जा चुकी है। हवाई अड्डे के टर्मिनलों पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद हैं, जिसमें से भारी तादाद भारतीयों की है। इस बर्फीले मौसम के कारण महाद्वीप में 6 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। Weather Condition in Europe and France: भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट फ्रांस के परिवहन मंत्री फिलिप तबरोट ने कहा है कि मंगलवार रात और बुधवार को देश में और बर्फबारी…

400 Flights Cancelled In Europe: यूरोप में भारी बर्फबारी और ठंडे मौसम की वजह से यात्रा बहुत मुश्किल हो गई है। अब तक 400 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द या विलंबित की जा चुकी है। हवाई अड्डे के टर्मिनलों पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद हैं, जिसमें से भारी तादाद भारतीयों की है। इस बर्फीले मौसम के कारण महाद्वीप में 6 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है।

Weather Condition in Europe and France: भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट

400 Flights Cancelled In Europe
Weather Condition in Europe and France  (Image- Social Media)

फ्रांस के परिवहन मंत्री फिलिप तबरोट ने कहा है कि मंगलवार रात और बुधवार को देश में और बर्फबारी होने की संभावना है। उन्होंने लोगों से सड़कों पर कम से कम यात्रा करने और घर से काम करने का आग्रह किया है। फ्रांस की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने घोषणा की है कि बुधवार को 38 जिलों में बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा। देश के कुछ हिस्सों में कई रेल सेवाएं और उड़ानें रद्द कर दी गईं।

World News in Hindi: 400 से अधिक उड़ानें रद्द

400 Flights Cancelled In Europe
World News in Hindi (Image- Social Media)

फ्रांस की राजधानी पेरिस में बुधवार सुबह डी गॉल हवाई अड्डे पर लगभग 40% उड़ानें रद्द रहेंगी, ताकि कर्मचारियों द्वारा रनवे से बर्फ हटाई जा सके। वहीं, ओरली हवाई अड्डे पर इसी दौरान एक चौथाई उड़ानें रद्द की जाएंगी।

एम्स्टर्डम के शिफोल हवाई अड्डे पर भी बुधवार को 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हुईं। डच प्रसारक एनओएस के अनुसार शिफोल से उड़ने वाली लगभग 600 उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं और कई कनेक्टिंग फ्लाइट्स नहीं पकड़ पाए। लोग फ्लाइट्स के दोबारा शुरू होने की जानकारी का इंतजार करते हुए एयरलाइन काउंटरों पर लंबी कतारों में खड़े हैं। रद्द की गई कई उड़ानें डच एयरलाइन KLM की थीं, जिसने चेतावनी दी है कि उसके विमानों के लिए डी-आइसिंग फ्लूइड लगभग खत्म हो गया है।

भारतीय दूतावास से यात्रियों ने मांगी मदद

भारी बर्फबारी के कारण एम्स्टर्डम शिफोल हवाई अड्डे पर कई भारतीय नागरिक भी फंस गए हैं। नीदरलैंड्स में भीषण ठंड के कारण कई उड़ानें रद्द या विलंबित हुई हैं, इसके अलावा सड़क परिवहन पर भी ब्रेक लगा है। भारतीय यात्री हेग स्थित भारतीय दूतावास और कांसुलर अधिकारियों से दोबारा बुकिंग, आवास, भोजन और यात्रा संबंधी मार्गदर्शन के लिए सहायता मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आगे नहर, पीछे जिहादियों की भीड़, बांग्लादेश में हिंदू युवक की नहर में डूबने से मौत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।