Post Office Monthly Income Scheme: किसी भी जोड़े की शादी के बाद यही कोशिश होती है कि भविष्य के लिए एक ऐसी योजना बने, जिससे पैसों की चिंता न रहे और हर महीने एक तय आमदनी मिलती रहे। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) एक अच्छा और सुरक्षित विकल्प मानी जाती है। यह सरकार द्वारा समर्थित योजना है, जिसमें निवेश पर हर महीने निश्चित ब्याज मिलता है। इसे आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्वॉइंट अकाउंट के रूप में भी खोल सकते हैं।
Post Office Monthly Income Scheme: ब्याज दर और निवेश सीमा की जानकारी
फिलहाल पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज दर दी जा रही है। इस योजना में निवेश की सीमा इस प्रकार है:
- सिंगल अकाउंट: अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश
- ज्वॉइंट अकाउंट: अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश
- न्यूनतम निवेश: 1,000 रुपये
इसके बाद राशि 1,000 रुपये के गुणक (मल्टीपल) में बढ़ाई जा सकती है।
इस स्कीम में सालाना ब्याज को 12 बराबर हिस्सों में बांटकर हर महीने खाताधारक को दिया जाता है।

Post Office Monthly Income Scheme (Photo: Social media)
Post Office MIS Interest Rate: हर महीने तय और स्थिर आय
अगर आप ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपको साल भर में करीब 1,11,000 रुपये ब्याज मिलता है। यानी हर महीने लगभग 9,250 रुपये की नियमित आमदनी होती है। वहीं, अगर कोई व्यक्ति सिंगल अकाउंट में 9 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे सालाना करीब 66,600 रुपये और हर महीने लगभग 5,550 रुपये की आय मिलती है। अगर आप हर महीने ब्याज निकालना नहीं चाहते, तो यह रकम आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में जमा रहती है और मैच्योरिटी पर मूलधन के साथ जुड़ जाती है।

Post Office Savings Scheme: अकाउंट खोलने की पात्रता (Eligibility)
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम लगभग सभी के लिए उपलब्ध है:
- सभी भारतीय वयस्क इस योजना में निवेश कर सकते हैं।
- सिंगल अकाउंट एक व्यक्ति के नाम पर खोला जाता है।
- ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम तीन वयस्क शामिल हो सकते हैं।
- नाबालिग के लिए अकाउंट उसके अभिभावक द्वारा खोला जा सकता है।
- 10 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए भी गार्जियन अकाउंट की सुविधा है।

Post Office Monthly Income Scheme (Photo: Social media)
Post New Office Scheme: किसके लिए है यह योजना?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है, जो कम जोखिम में सुरक्षित निवेश और हर महीने तय आमदनी चाहते हैं। शादीशुदा जोड़े, सीनियर सिटीजन और रिटायरमेंट के बाद स्थिर आय की योजना बनाने वाले लोगों के लिए यह स्कीम एक भरोसेमंद ऑप्शन साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty लाल निशान में, इस सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज


Download Android App
Download iOS App




