युद्ध से पहले ही मैदान छोड़कर भागे Pak सैनिक, भारत के खौफ से 5000 जवानों ने दिया इस्तीफा

Summary :

पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल टूटा, 5000 ने छोड़ी सेना

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच, पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों में डर का माहौल है। भारत के संभावित युद्ध एक्शन के कारण पाक सेना के 5000 सैनिकों ने इस्तीफा दिया है। पाक सेना के अधिकारियों में खलबली मची है, और अगर स्थिति नहीं सुधरी तो सेना का मनोबल टूट सकता है।

पहलगाम हमले में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर है। पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार एक के बाद एक एक्शन ले रही है। अब लोगों को आस है कि भारत युद्ध स्तर पर कोई बड़ा एक्शन ले सकती है। भारत के एक्शन से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है, लेकिन चौंकाने वाली खबर ये है कि पाकिस्तानी सैनिक युद्ध से पहले ही मैदान छोड़ कर भाग रहे हैं। पाकिस्तान में जवानों के इस्तीफे की लड़ी लग गई है। हालात ये हैं कि दो दिन के अंदर पाकिस्तानी सेना के 5000 से ज्यादा सैनिकों ने इस्तीफा दे दिया है।

India Action Against Pakistan

भारत के डर से इस्तीफा दे रहे पाक सैनिक

दावा किया जा रहा है कि कई और सैन्यकर्मी भी इस्तीफा देकर घर लौटने की योजना बना रहे हैं। इस्तीफों के इस दौर ने पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारियों में खलबली मचा दी है। पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों का कहना है कि अगर इन हालातों पर काबू नहीं पाया गया तो पाकिस्तानी सेना का मनोबल टूट जाएगा।

Pakistan Army Chief Asim Munir

आर्मी चीफ को भेजा पत्र

खबरों के अनुसार, पेशावर स्थित पाकिस्तानी सेना की 11वीं कोर के कमांडर जनरल उमर बुखारी और सेना प्रमुख असीम मुनीर को एक पत्र लिखकर 12वीं कोर के जवानों और अधिकारियों के तेजी से हो रहे इस्तीफों पर चिंता जताई गई है। यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पिछले दो दिनों के अंदर पाकिस्तानी सेना के 200 से अधिक अधिकारी, 600 सैनिक और इसी तरह उत्तरी कमान में भी 100 से अधिक अधिकारी और 500 सैनिक इस्तीफा दे चुके हैं। भारत से लगती सीमा पर 75 अधिकारी और 500 सैनिक भी इस्तीफा देकर जान बचाकर भाग चुके हैं।

चीन से मदद मांग रहे शहबाज

यह डर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के बयानों से भी झलकता है। वह अब इस मामले में रूस और चीन से मध्यस्थता की उम्मीद कर रहे हैं। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जिस तरह से पाकिस्तानी आतंकियों ने हिंदुओं का नाम और धर्म पूछकर उनकी हत्या की, उसके बाद भारत सरकार ने जो कड़े कदम उठाए हैं। आशा है कि आगे भी भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेगी।

‘धरती से पाकिस्तान हो जाएगा खत्म…’, निशिकांत दुबे के बयान से पाक में डर का माहौल

Neha Singh