उत्तराखंड के पौड़ी जिले के दहालचोरी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब 6 लोगों की मौत हो गई और लगभग 16 यात्री घायल हो गए। एसडीआरएफ के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी द्वारा सूचित किया गया था कि दहालचोरी के पास एक बस अनियंत्रित हो गई और 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में 22 यात्री सवार थे।
बचाव अभियान चलाया गया
सड़क हादसे के बाद एसडीआरएफ के कमांडर अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार एसडीआरएफ की टीमें पोस्ट श्रीनगर और सतपुली से घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। अर्पण यदुवंशी ने कहा कि पौड़ी पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर बचाव अभियान चलाया और शवों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए अस्पताल ले जाया गया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया और बचाव कार्यों की जानकारी दी। पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय के रास्ते में बस दुर्घटना के कारण चार यात्रियों की मृत्यु का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मैं बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं,” सीएम धामी ने एक्स पर लिखा।


Download Android App
Download iOS App




