उत्तर प्रदेश में 88 इंजीनियरों का तबादला, मिली मनचाही तैनाती

Summary :

जलशक्ति मंत्री ने दी नई तैनाती पाने वालों को बधाई

उत्तर प्रदेश के लघु सिंचाई विभाग में 88 इंजीनियरों का तबादला हुआ, जिसमें उन्हें उनकी मनचाही तैनाती मिली। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत तबादले किए, जिसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए पूरी प्रक्रिया इंजीनियरों के सामने हुई। इस मौके पर प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

लघु सिंचाई विभाग में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी होने के नाते लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थापित कई इंजीनियरों का मंगलवार को तबादला कर दिया गया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लघु सिंचाई विभाग के 88 इंजीनियरों का तबादला किया। जल निगम सभागार में चली तबादले की पारदर्शी प्रक्रिया में इंजीनियरों को उनकी मनचाही तैनाती दी गई, जिससे वे पूरे मनोयोग से अच्छा काम कर सकें। इस मौके पर ‘नमामि गंगे’ एवं ग्रामीण जलापूर्ति और लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

ग्रेटर नोएडा टोल पर गुंडागर्दी, महिला कर्मी से अभद्रता का वीडियो वायरल

करीब 30 मिनट तक चली तबादले की इस पारदर्शी व्यवस्था में पूरी प्रक्रिया इंजीनियरों के सामने चली, जिससे तबादले में किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नई तैनाती पाने वाले सभी इंजीनियरों को बधाई दी। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मनचाही तैनाती तो दी जा रही है, मगर किसी भी तरह की शिकायत आने पर सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। ट्रांसफर होने वालों में सात अधिशासी अभियंता जल निगम सभागार में चली इस पूरी प्रक्रिया में कुल 88 इंजीनियरों का तबादला किया गया। इसमें सात अधिशासी अभियंता, सात एक्सियन, 21 सहायक अभियंता और 60 जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। इसमें बड़े पैमाने पर कर्मचारी संगठनों के भी पदाधिकारी हैं, जो लंबे समय से संघ के पदाधिकारी होने के कारण एक जिले में तैनात थे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.