Aaj Ka Mausam 05 June 2026: देशभर में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए मानसून राहत लेकर आने वाला है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में एंट्री कर ली है। अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में आगे बढ़ रहा है। अगले 24 से 72 घंटों के अंदर 19 राज्यों में मौसम बदल सकता है। जिन राज्यों में आज बारिश होगी, उसमें यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्य शामिल हैं। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather: दिल्ली में आज और कल बारिश

दिल्ली में आज भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। 5 जून को राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। कई जगहों पर धूल भरी आंधी और उसके बाद बारिश हो सकती है। 6 जून को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। IMD ने शुक्रवार, 5 जून को मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, नोएडा और प्रयागराज समेत राज्य के 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान पश्चिमी और मध्य यूपी के कुछ हिस्सों में 50 से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका है।
Bihar Weather: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के कई जिलों में 5 और 6 जून को गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, बांका, जमुई, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जैसे इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। ईद दौरान लोगों को खुले मैदान पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।
Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 37°C | 29°C |
| जयपुर (Jaipur) | 36°C | 26°C |
| पटना (Patna) | 39°C | 29°C |
| शिमला (Shimla) | 25°C | 17°C |
| मुंबई (Mumbai) | 33°C | 31°C |
| रांची (Ranchi) | 36°C | 26°C |
| नैनीताल (Nainital) | 27°C | 20°C |
| चेन्नई (Chennai) | 37°C | 29°C |
| भोपाल (Bhopal) | 35°C | 26°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 39°C | 30°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 37°C | 28°C |


Download Android App
Download iOS App




