Afghanistan Earthquake Death Toll: अफगानिस्तान में 3 अप्रैल 2026 की देर रात आए भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया है। बता दें कि इस भूकंप के झटके भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत कई क्षेत्रों में लगे है जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। जिसके बाद वहां 8 लोगों की मौत हो गई है और एक बच्चा घायल हो गया है। भूकंप भारतीय समयानुसार रात 9:42 बजे 150 किलोमीटर की गहराई पर आया था। जिससे अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में भूकंप से कुछ हिस्से हिल गए।
Afghanistan Earthquake Death Toll: 8 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में भूकंप ने तबाही मचा दी है जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही अब रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया है। बता दें कि अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भई महसूस किए गए। लेकिन यहां किसी प्रकार के नुकसान या जानमाल की खबर सामने नहीं आई है।
अफगानिस्तान में भूकंप
अफगानिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, खासकर हिंदू कुश क्षेत्र में, जो एक अत्यधिक एक्टिव भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। अफगानिस्तान में भूकंप का खतरा भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव क्षेत्र में स्थित होने के कारण है। एक प्रमुख फॉल्ट लाइन भी देश के कुछ हिस्सों से होकर गुजरती है, जिसमें हेरात क्षेत्र भी शामिल है।
Afghanistan Earthquake Death Toll: दिल्ली में 5.9 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके 146 किलोमीटर की गहराई पर आए और इनका केंद्र अफगानिस्तान में था। लोगों ने बताया कि जब भूकंप आया तो मुझे बिस्तर हिलता हुआ महसूस हुआ, और जब मैंने ऊपर देखा, तो पंखा भी हिल रहा था। जब मैं बाहर आई, तो मैंने देखा कि मेरे आस-पास के लोग भी डरे हुए थे। बता दें कि जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहां झूमर और पंखे हिलते हुए देखे गए।
ALSO READ: एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान


Download Android App
Download iOS App



