Afghanistan VS Pakistan War Update: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी और हवाई हमले जारी है। इसी बीच पाकिस्तान द्वारा कई प्रमुख शहरों पर हवाई हमले किए जाने के बाद अफगानिस्तान ने बातचीत के लिए तैयार हो गया है। बता दें कि अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक का जवाब देने के लिए पाकिस्तान ने काबुल, तालिबान के गढ़ कंधार और अन्य शहरों पर हमले किए और सीमा पर भी लड़ाई जारी रही, जिसमें दोनों पक्षों ने भारी हताहतों का दावा किया है। बताया जा रहा है कि इस भीषण युद्ध में तालिबान के 274 लड़ाके मारे गए है और 400 से अधिक घायल हो गए है।
Afghanistan VS Pakistan War Update

काबुल और इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ गया है, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जवाबी हमले का आरोप लगा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में सैन्य संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ हिस्सों में हवाई हमले करने के बाद इस्लामाबाद ने “खुले युद्ध” की घोषणा कर दी, जिससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।
Pakistan Airstrike Afghanistan

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ “खुले युद्ध” की घोषणा करते हुए एक कड़ा बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद का धैर्य खत्म हो गया है और तालिबान के नेतृत्व वाले प्रशासन पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया।
Pakistan Imposes Nationwide Drone Ban

सीमा पर झड़पों के कारण तनाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान सरकार ने पूरे देश में ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर देश भर में सभी वाणिज्यिक और निजी ड्रोनों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। इससे पहले, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि ड्रोन हमलों में पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया गया था और पाकिस्तान के अंदर कई सैन्य ठिकानों पर हमले लिए।
ALSO READ: अफगानिस्तान ने पाक के इस्लामाबाद तक की एयरस्ट्राइक, 4 मिलिट्री बेस को बनाया निशाना


Download Android App
Download iOS App




