पैसों से भरा एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत, हाईवे में बिखरे नोट लूटने की मची होड़

Summary :

Bolivia Plane Crash: बोलीविया में एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 मालवाहक विमान नए छपे करेंसी को लेकर दूसरे देश जा रहा था लेकिन खराब मौसम होने के कारण विमान क्रैश होकर सड़क पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद आस-पास अफरातफरी का माहौल बन गया और हर तरफ चीख पुकार देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर लोगों में बिखरे नोट को लूटने की होड़ मच गई। लोगों की भीड़ इस भीषण हादसे के बाद भी मदद करने के बदले नोट बटोरने में लगे रहे।…

Bolivia Plane Crash: बोलीविया में एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 मालवाहक विमान नए छपे करेंसी को लेकर दूसरे देश जा रहा था लेकिन खराब मौसम होने के कारण विमान क्रैश होकर सड़क पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद आस-पास अफरातफरी का माहौल बन गया और हर तरफ चीख पुकार देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर लोगों में बिखरे नोट को लूटने की होड़ मच गई। लोगों की भीड़ इस भीषण हादसे के बाद भी मदद करने के बदले नोट बटोरने में लगे रहे।

Bolivia Plane Crash

Bolivia Plane Crash
Bolivia Plane Crash

 

बोलीविया में एयरफोर्स का विमान उड़ान भरने के बाद राजधानी ला पाज के पास एल ऑल्टो शहर में हादसे का शिकार हो गया और क्रैश होने के बाद सड़क पर गिर गया और विमान में भीषण आग लग गई। जिससे कई वाहन भी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद 15 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हो गए है। मरने वालों में विमान के चालक दल के सदस्य और कार वाहन में मौजूद लोग शामिल हो सकते है। वहीं घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bolivian Air Force Plane Crash

Bolivia Plane Crash
Bolivia Plane Crash

कार्गो विमान नए छपे पैसों की बड़ी खेप लेकर एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और देश के कई हिस्सों में यह खेप पहुंचानी थी लेकिन तकनीकी खराबी और मौसम खराब होने की वजह से अनियंत्रित होकर ‘कोस्टानेरा एवेन्यू’ पर गिर गया जिसमें कई वाहन चपेट में आ गए। वहीं दूसरी तरफ पैसों से भरा विमान क्रैश होने के बाद सड़कों पर नोट बिखर गए और लोगों की भीड़ चीख पुकार के बीच नोट बटरोने में लगी रही। पुलिस प्रशासन को हालात करने और शवों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और भीड़ पर वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा।

ALSO READ: बातचीत के लिए तैयार हुआ अफगानिस्तान, पाक के साथ रुकेगा युद्ध! 274 तालिबान लड़ाके मारे जाने का दावा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।