Ahmedabad Plane Crash: मध्य प्रदेश में राजनीतिक दलों के सभी कार्यक्रम स्थगित

Summary :

विमान हादसे से देश भर में शोक की लहर

विमान हादसे से देश भर में शोक की लहर है। तमाम राजनेताओं ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। केंद्र सरकार के शासनकाल के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इन सभी कार्यक्रमों को गुरुवार को स्थगित कर दिया गया। अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश स्तब्ध है, गमगीन है और दुखी है।

गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से देश भर में शोक की लहर है। तमाम राजनेताओं ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, राजनीतिक दलों ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। केंद्र सरकार के शासनकाल के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इन सभी कार्यक्रमों को गुरुवार को स्थगित कर दिया गया। इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है और कहा कि अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। वहीं, तमाम प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर प्रदेश भर में आयोजित पत्रकार वार्ताएं, प्रोफेशनल मीट सहित सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने विमान हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश स्तब्ध है, गमगीन है और दुखी है।

Ahmedabad Plane Crash में पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस दुखद हादसे को दृष्टिगत रखते हुए अपने सभी कार्यक्रम, पत्रकार वार्ता और आंतरिक बैठकें स्थगित करने का निर्णय लिया है। पीड़ा की इस घड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पीड़ित, प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.