ट्रंप की धमकी या सड़कों पर प्रोटेस्ट का डर? ईरान छोड़कर रूस भागने की तैयारी में खामेनेई

Summary :

Ali Khamenei Russia Plan: ईरान में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। देश इस समय गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है और बीते नौं दिनों से लोग लगातार सड़कों पर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था ने आम जनता का सब्र तोड़ दिया है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। अब सड़को पर प्रोटेस्ट और ट्रंप की चेतावनी के चलते ईरान में भी तख्तापलट का डर सता रहा है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि…

Ali Khamenei Russia Plan: ईरान में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। देश इस समय गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है और बीते नौं दिनों से लोग लगातार सड़कों पर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था ने आम जनता का सब्र तोड़ दिया है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। अब सड़को पर प्रोटेस्ट और ट्रंप की चेतावनी के चलते ईरान में भी तख्तापलट का डर सता रहा है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि ईरान के लीडर खामेनेई देश छोड़कर रूस भागने की तैयारी में है।

Ali Khamenei Russia Plan

Ali Khamenei Russia Plan:
Ali Khamenei Russia Plan:

ईरान में तख्तापलट के बादल मंडरा रहे है और प्रदर्शन कर रहे लोगों का भी ट्रंप को पूरा समर्थन मिल रहा है। इसी बीच अपना शासन कमजोर होता हुए देखते हुए ब्रिटिश अखबार ने दावा किया है कि खामेनेई अब दूसरे देश में शरण ले सकते है और वह ईरान छोड़कर रूस भागने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोगों को नियंत्रण करना मुश्किल हो रहा है औऱ एलीट सिक्योरिटी फोर्स भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। अब हालात इतने बेकाबू हो गए है कि खामेनेई अपने 20 परिवार के सदस्यों के साथ Moscow में शरण ले सकते है।

Iran Protests Update

Iran Protests Update
Iran Protests Update

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करने के खिलाफ चेतावनी दी है और कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और अगर ईरानी अधिकारी नागरिकों की हत्या करना शुरू करते हैं तो वह बलपूर्वक जवाब देगा। मार-ए-लागो से व्हाइट हाउस लौटते समय एयर फोर्स वन में सवार ट्रंप से ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्या की खबरों और पहले की टिप्पणी के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका पूरी तरह से तैयार है।

ALSO READ: तख्तापलट की अटकलों के बीच ईरान को Trump की चेतावनी! अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान से बढ़ाई हलचल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।