भारत-पाकिस्तान के बीच बेहद तनाव का माहौल बना हुआ है। Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान में आज ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक हुए है। इस ड्रोन अटैक के बाद पाकिस्तान के लाहौर, रावलपिंडी जैसे प्रमुख शहरों समेत लगभग 12 शहर तबाह हो गए है। इस तबाही के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इस एडवाइजरी के अनुसार अमेरिका ने पाकिस्तान के लाहौर में रह रहे अपने नागरिकों को सूचित किया है कि लाहौर छोड़ दे और शेल्टर में चले जाए।
लाहौर और उसके आस-पास ड्रोन विस्फोटों, गिराए गए ड्रोनों और संभावित हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की खबरों के कारण, लाहौर में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने सभी वाणिज्य दूतावास कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया है। वाणिज्य दूतावास को शुरुआती रिपोर्ट भी मिली है कि… pic.twitter.com/z1YND1TWB2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
अमेरिकी दूतावास ने दी जानकारी
अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने जानकारी देते हुए कहा कि आज पाकिस्तान के लाहौर में हुए ड्रोन हमले के कारण सभी अमेरिकी नागरिकों को सूचित करते हुए कहा कि सभी वाणिज्य दूतावास कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए साथ ही संभव हो तो लाहौर को छोड़ दे या सुरक्षित जगह चले जाएं। अमेरिका की ओर से निर्देश जारी करने के साथ ही यह भी बताया गया कि लाहौर के हवाई अड्डे के आस-पास के कुछ इलाकों को खाली कराने के निर्देश दिए जा सकते है।


Download Android App
Download iOS App



