AMRIT Pharmacy : पीजीआईएमईआर ने देश के किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के अस्पताल में सबसे अधिक AMRIT (Affordable Medicines and Reliable Implants for Treatment) फार्मेसी स्थापित करने का रिकॉर्ड बनाया है। आज संस्थान की 14वीं AMRIT फार्मेसी का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा, “AMRIT मरीज देखभाल को मजबूत करने वाला एक बड़ा कदम है। आयुष्मान भारत 4×4 व्हील ड्राइव की तरह कार्य करते हुए भारी मरीज भार को संभाल रहा है, जबकि AMRIT किफायती उपचार सुनिश्चित कर इसकी रीढ़ का कार्य कर रहा है।”
उद्घाटन समारोह

नेहरू एक्सटेंशन ब्लॉक स्थित इस नई सुविधा का उद्घाटन प्रो. विवेक लाल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
प्रो. आर.के. राठो, डीन (एकेडमिक्स)
प्रो. संजय जैन, डीन (रिसर्च)
श्री पंकज राय, उप-निदेशक (प्रशासन)
प्रो. संदीप बंसल, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक
विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ संकाय सदस्य, रेजिडेंट्स, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी
AMRIT फार्मेसी के उपाध्यक्ष श्री राजेश नायर भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
मरीजों के लिए किफायती दवाएं
प्रो. विवेक लाल ने कहा: “हर मरीज गुणवत्तापूर्ण और किफायती इलाज का हकदार है। AMRIT के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनियों की दवाइयां रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल मरीज देखभाल की रीढ़ बन चुकी है।” उन्होंने बताया कि, आयुष्मान भारत मरीजों तक पहुंच और उपचार सुनिश्चित कर रहा है।
यह भी पढ़ें – इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, ‘PM E-DRIVE’ योजना 2028 तक बढ़ी, स्कूटर और ई-रिक्शा पर मिलती रहेगी सब्सिडी























