Anil Baluni Landslide Video: बाल-बाल बजे BJP सांसद, बद्रीनाथ हाईवे पर अचनाक गिरा पूरा पहाड़

Summary :

Anil Baluni Landslide Video: उत्तराखंड के गढ़वाल से बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी हाल ही में प्रदेश में आई भीषण बारिश और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। बुधवार को जब वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लौट रहे थे, तभी बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर देवप्रयाग के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बलूनी का काफिला उस समय उसी रास्ते से गुजर रहा था जब अचानक पहाड़ दरकने लगा और भारी भूस्खलन हुआ। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर पीछे आ रहे लोगों को सावधानी बरतने को…

Anil Baluni Landslide Video: उत्तराखंड के गढ़वाल से बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी हाल ही में प्रदेश में आई भीषण बारिश और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। बुधवार को जब वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लौट रहे थे, तभी बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर देवप्रयाग के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बलूनी का काफिला उस समय उसी रास्ते से गुजर रहा था जब अचानक पहाड़ दरकने लगा और भारी भूस्खलन हुआ। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर पीछे आ रहे लोगों को सावधानी बरतने को कहा। लेकिन तभी पहाड़ इतनी तेजी से टूटकर गिरा कि खुद अनिल बलूनी को भी घबराकर तेजी से पीछे की ओर भागना पड़ा।

 Viral Video: एक्स पर शेयर किया पोस्ट

इस भयावह मंजर का एक वीडियो खुद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड में इस वर्ष आई भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने इतने गहरे घाव दिए हैं, जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा। कल शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का एक भयावह दृश्य आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। यह दृश्य स्वयं बता रहा है कि हमारा उत्तराखंड इस समय कितनी भीषण प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है।”

BJP MP Anil Baluni: NDRF–SDRF की सराहना की

बलूनी ने आगे लिखा कि वह बाबा केदारनाथ से सभी लोगों के सुरक्षित जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं। साथ ही उन्होंने आपदा की इस घड़ी में लगातार सेवा कर रहे अधिकारियों, NDRF–SDRF के जवानों, प्रशासन और सड़कों से मलबा हटाने में जुटे कर्मचारियों के समर्पण की भी सराहना की।

Uttarakhand Landslide News
Uttarakhand Landslide News

Uttarakhand Landslide News: बाल-बाल बचे सांसद

गौरतलब है कि अनिल बलूनी चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। समय रहते उनका काफिला रोके जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और वे बाल-बाल बच गए। उत्तराखंड में हालिया प्राकृतिक आपदाओं ने राज्य की आधारभूत संरचना और जनजीवन दोनों पर गहरा असर डाला है।

ये भी पढ़ें- Chamoli Cloudburst Update: चमोली में बादल फटने से मची तबाही, कई मकान बहे, 5 लोग लापता

Neha Singh