Chamoli Cloudburst Update: चमोली में बादल फटने से मची तबाही, कई मकान बहे, 5 लोग लापता

Summary :

Chamoli Cloudburst Update: उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटने से तबाही मच गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही देहरादून में बादल फटने से तबाही मची थी और अब चमोली जिले के नंदानगर में कल रात बादल फटने से सैलाब आ गया है। इस सैलाब की चपेट में 6 मकान बहे गए है और 5 लोग लापता बताए जा रहे है। बादल फटने की सूचना मिलते ही राहत बचाव अभियान में 2 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। Chamoli Cloudburst Update चमोली जिले में बादल फटने और भारी तबाही…

Chamoli Cloudburst Update: उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटने से तबाही मच गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही देहरादून में बादल फटने से तबाही मची थी और अब चमोली जिले के नंदानगर में कल रात बादल फटने से सैलाब आ गया है। इस सैलाब की चपेट में 6 मकान बहे गए है और 5 लोग लापता बताए जा रहे है। बादल फटने की सूचना मिलते ही राहत बचाव अभियान में 2 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।

Chamoli Cloudburst Update

Chamoli Cloudburst Update
Chamoli Cloudburst Update

चमोली जिले में बादल फटने और भारी तबाही मचने के बाद घटनास्थल पर NDRF की टीम पुलिस प्रशासन, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस को भेज दिया है। बता दें कि नंदानगर के धुर्मा गांव में बादल फटने के बाद लगभग 6 मकान बह गए है और कई लोग लापता बताए जा रहे है। भारी बारिश और बादल फटने के बाद मोक्ष नदी उफान पर है।

Rescue Operation in Chamoli

उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी है। अब चमोली जिले में बादल फटने के बाद रेस्कयू ऑपरेशन जारी है। गोचर से NDRF की टीम रवाना हो गई है और राहत बचाव के लिए NDRF की टीम के साथ ही SDRF की टीम और मेडिकल की टीम भी तैनात की गई है। गांव में आसपास के स्थानीय लोग भी मदद करने के लिए आगे आ रहे है और लोगों को ढूंढने, सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे है।

Dehradun Cloudburst

Dehradun Cloudburst
Dehradun Cloudburst

चमोली जिले में बादल फटने से पहले देहरादून के सहस्त्रधारा के कार्लीगाड़ में बादल फटने से तबाही मची थी। बादल फटने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है और सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। सलोना मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। खतरे से बचने के लिए लोग रात में सड़कों पर नज़र आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी के कारण होटल और रिसॉर्ट भी बह गए हैं।

ALSO READ: Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, 2 लोग लापता

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।