कहां है अर्चना तिवारी? आशिक सिपाही ने ट्रेन से कराया लापता! 13 दिनों के बाद कहानी में नया मोड़ से हड़कंप

Summary :

Archana Tiwari Missing News Update: मध्य प्रदेश के कटनी से गायब अर्चना तिवारी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। अर्चना के ग्वालियर में होने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, अर्चना किस स्थिति में हैं और ग्वालियर कैसे पहुंची? इसको लेकर अभी तक कोई पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। Archana Tiwari Case: क्या है पूरा मामला? Archana Tiwari Missing News Update: बता दें कि कटनी से JRP की टीम ग्वालियर के लिए निकली है। वहीं, अर्चना तिवारी के परिजनों का कहना है कि उन्हें लेने के लिए ग्वालियर जा रहे हैं। अर्चना…

Archana Tiwari Missing News Update: मध्य प्रदेश के कटनी से गायब अर्चना तिवारी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। अर्चना के ग्वालियर में होने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, अर्चना किस स्थिति में हैं और ग्वालियर कैसे पहुंची? इसको लेकर अभी तक कोई पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Archana Tiwari Case: क्या है पूरा मामला?

Archana Tiwari Missing News Update
Archana Tiwari Missing News Update

Archana Tiwari Missing News Update: बता दें कि कटनी से JRP की टीम ग्वालियर के लिए निकली है। वहीं, अर्चना तिवारी के परिजनों का कहना है कि उन्हें लेने के लिए ग्वालियर जा रहे हैं। अर्चना पिछले 12 दिनों से गायब थी। वह कटनी के मंगलनगर की रहने वाली हैं। इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थीं। रक्षाबंधन पर वह इंदौर से अपने घर कटनी जाने के लिए निकली थी। हालांकि, राखी पर वह घर तो नहीं पहुंच पाई लेकिन उसकी लापता की खबर घर वालों को मिली थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा कर रही है कि अर्चना तिवारी का पता चल गया है।

Archana Tiwari Missing News Update: पुलिस कांस्टेबल से नजदीकियां!

Archana Tiwari Missing News Update
Archana Tiwari Missing News Update

Archana Tiwari Missing News Update: पुलिस जांच में पता चला है कि अर्चना कई दिनों से ग्वालियर के भंवरपुरा थाने में तैनात कांस्टेबल राम तोमर से बातचीत कर रही थी। कॉल रिकॉर्ड से भी साबित हुआ कि दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई थी। एडिशनल एसपी ने बताया कि कांस्टेबल ने अर्चना के लिए इंदौर से ग्वालियर का टिकट बुक कराया था। हालांकि, बाद में वह ट्रेन से कटनी जाते हुए भी पाई गई।

Archana Tiwari Case Story: भाई ने किया फोन से बात करने का दावा

Archana Tiwari Missing News Update
Archana Tiwari Missing News Update

राखी पर अर्चना इंदौर से कटनी अपने घर के लिए निकली थी। अर्चना नर्मदा एक्सप्रेस से कटनी आ रही थीं। लेकिन वो बीच में ही ग़ायब हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। लेकिन अब अर्चना के मुंहबोले भाई अंशु ने यह दावा किया है कि अर्चना ने अपनी मां से फोन पर बात की हैं। इस खबर से इस गुमसुदगी में एक नया मोड़ ला दिया है।

ग्वालियर के लिए निकली पुलिस

Archana Tiwari Missing News Update
Archana Tiwari Missing News Update

बता दें कि 12 दिनों से लापता अर्चना तिवारी को लेकर मन में कई सवाल आ रहे होंगे। अर्चना की हालत क्या है? अर्चना कहां है? इतने दिन अर्चना कहां थी? मन में कई सवाल आ रहे होंगे। हालांकि, फ़िलहाल एमपी पुलिस और अर्चना के परिजन ग्वालियर के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। अर्चना से जुड़ी बातें अभी सार्वजनिक नहीं की गई हैं। साथ ही ग्वालियर की स्थानीय GRP की टीम को भी अर्चना तक पहुंचने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें : कपड़े फटे, शरीर का हर अंग नोचा हुआ फिर भी रेप नहीं! पिता बोले जबरन दाह-संस्कार की तैयारी, मनीषा हत्याकांड से उबल रहा हरियाणा

पिछले कई दिनों से हरियाणा के भिवानी जिले के सिंघानी गांव में 19 वर्षीय प्राइवेट स्कूल शिक्षिका मनीषा की मौत से बवाल मचा हुआ है। इस हत्याकांड में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। रोहतक PGI में मेडिकल बोर्ड की तरफ से की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक नया मोड़ निकल कर सामने आया है। पुलिस को मिली इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मनीषा की मौत कीटनाशक के खाने से हुई, न कि रेप या हत्या से हुई है। मनीषा की मौत से हरियाणा के कुछ जिलों में इंटरनेट बंद है और लोग बीच सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि सुनारिया लैब से मिली मेडिकल जांच रिपोर्ट के मुताबिक़, मनीषा की बिसरा जांच में कीटनाशक के अंश मिले हैं। इसके साथ-साथ PR में यह भी खुलासा हुआ :-

मनीषा के शरीर पर वीर्य के कोई निशान नहीं पाए गए, जिससे बलात्कार आगे पढ़ें

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।