कपड़े फटे, शरीर का हर अंग नोचा हुआ फिर भी रेप नहीं! पिता बोले जबरन दाह-संस्कार की तैयारी, मनीषा हत्याकांड से उबल रहा हरियाणा

Summary :

Haryana Teacher Manisha Murder Case Update: पिछले कई दिनों से हरियाणा के भिवानी जिले के सिंघानी गांव में 19 वर्षीय प्राइवेट स्कूल शिक्षिका मनीषा की मौत से बवाल मचा हुआ है। इस हत्याकांड में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। रोहतक PGI में मेडिकल बोर्ड की तरफ से की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक नया मोड़ निकल कर सामने आया है। पुलिस को मिली इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मनीषा की मौत कीटनाशक के खाने से हुई, न कि रेप या हत्या से हुई है। मनीषा की मौत से हरियाणा के कुछ जिलों में इंटरनेट बंद…

Haryana Teacher Manisha Murder Case Update: पिछले कई दिनों से हरियाणा के भिवानी जिले के सिंघानी गांव में 19 वर्षीय प्राइवेट स्कूल शिक्षिका मनीषा की मौत से बवाल मचा हुआ है। इस हत्याकांड में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। रोहतक PGI में मेडिकल बोर्ड की तरफ से की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक नया मोड़ निकल कर सामने आया है। पुलिस को मिली इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मनीषा की मौत कीटनाशक के खाने से हुई, न कि रेप या हत्या से हुई है। मनीषा की मौत से हरियाणा के कुछ जिलों में इंटरनेट बंद है और लोग बीच सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Manisha Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

Haryana Teacher Manisha Murder Case Update
Haryana Teacher Manisha Murder Case Update

Haryana Teacher Manisha Murder Case Update: भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि सुनारिया लैब से मिली मेडिकल जांच रिपोर्ट के मुताबिक़, मनीषा की बिसरा जांच में कीटनाशक के अंश मिले हैं। इसके साथ-साथ PR में यह भी खुलासा हुआ :-

मनीषा के शरीर पर वीर्य के कोई निशान नहीं पाए गए, जिससे बलात्कार की संभावना पूरी तरह से खारिज हो गई है।

केमिकल या एसिड का उपयोग नहीं हुआ: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा के चेहरे पर किसी प्रकार का तेजाब या रासायनिक पदार्थ नहीं पाया गया था

गायब अंग: शारीरिक अवशेषों का नुकसान: मनीषा की दोनों आँखें, भोजन नली (food pipe) और श्वास नली (windpipe) सहित कुछ अन्य अंग गायब पाए गए थे। मेडिकल विशेषज्ञों का मानना है कि शव खेतों में कई दिनों तक पड़ा हुआ था, जिससे जंगली जानवरों ने उन अंगों को नोच डाला।

सुसाइड नोट की पुष्टि: शव के पास पाया गया सुसाइड नोट पुलिस द्वारा मनीषा की ही लिखावट से मिलाया गया है, जिससे आत्महत्या का एंगल मजबूती से उभरकर सामने आया है।

Manisha Case New Update

मनीषा के पिता ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संतुष्टि जताई है और विरोध प्रदर्शन में सहयोग के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है। रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा का अंतिम संस्कार आज यानी 19 अगस्त को किया जाएगा। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा कर रही है कि मनीषा के पिता जबरन अपनी बेटी के शव को दाह-संस्कार की सहमति दी है। सच्चाई क्या है जल्द ही मालूम चलेगा।

Manisha Full Story

Haryana Teacher Manisha Murder Case Update
Haryana Teacher Manisha Murder Case Update

Haryana Teacher Manisha Murder Case Update: 11 अगस्त को मनीषा B.Sc में दाखिला लेने के लिए प्ले वे स्कूल के पास स्थित कॉलेज गई थी, लेकिन वह रास्ते में ही लापता हो गई। उसी समय उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। बीच-बीच में फोन कुछ समय के लिए ऑन हुआ, लेकिन फिर बंद हो गया। जब परिजनों ने मनीषा की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी, तो पुलिस ने उसे खोजने की बजाय यह कहकर टाल दिया कि वह किसी के साथ भाग गई होगी और खुद ही लौट आएगी। पुलिस की इस लापरवाही से नाराज़ होकर परिजन और ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल के बाहर धरना दिया। इस दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह और पूर्व एसपी मनबीर सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। इसके बाद शुक्रवार देर शाम को सरकार ने एसपी मनबीर सिंह का तबादला कर दिया और लापरवाही बरतने पर एसएचओ, एक महिला एएसआई समेत कुल पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

Manisha Suicide Note

Manisha Suicide Note
Manisha Suicide Note

Haryana Teacher Manisha Murder Case Update: मनीषा के शव के पास पुलिस को हरियाणवी भाषा में सुसाइड नोट मिले है। बता दें कि इस नोट में लिखा है कि माता-पिता में आपसे माफी मांगती हूं…मेरी वजह से मैं आपको परेशानी में नहीं देख सकती…आपने मेरे लिए बहुत कुछ किया है..मुझसे सब दुखी थे..लेकिन मेरा सपना BSC नर्सिंग करके norcet crack करना और नर्सिंग ऑफिसर बनकर माता पिता का सपना पूरा करना था…मैं आप दोनों पर बोझ नहीं बन सकती..मुझे माफ करना मैनें आपको दुखी किया हो तो…आप विश्व में सबसे अच्छे माता पिता है…धन्यवाद मुझे बेहतर जिंदगी देने के लिए और पापा को धन्यवाद मुझे राजकुमारी जैसा प्यार देने के लिए।

Haryana Teacher Manisha Murder Case Update
Haryana Teacher Manisha Murder Case Update

ये भी पढ़ें :Manisha Murder Case Dream: नर्स ऑफिसर बनने का टूटा सपना, सुसाइड नोट हुआ वायरल

हरियाणा के भिवानी में मनीषा हत्याकांड के बाद हाहाकार मचा हुआ है। पुलिस ने दावा किया है कि 13 अगस्त को महिला के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। यह सुसाइड नोट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि मनीषा के शव के पास से जो सुसाइड नोट मिला था, वह हरियाणवी भाषा में लिखा गया था। इस सुसाइड नोट के अनुसार मनीषा का सपना नर्स बनने का था लेकिन यह सपना टूट गया है। आईए विस्तार से जानते है कि इस सुसाइड नोट में क्या लिखा है।

मनीषा के शव के पास पुलिस को हरियाणवी भाषा में सुसाइड नोट मिले है। बता दें कि इस नोट में लिखा है कि माता-पिता में आपसे माफी मांगती हूं…मेरी वजह से मैं आपको परेशानी में नहीं देख सकती…आपने मेरे लिए बहुत कुछ किया है..मुझसे सब दुखी थे..लेकिन मेरा सपना BSC नर्सिंग करके norcet crack करना और नर्सिंग ऑफिसर बनकर माता पिता का आगे पढ़ें

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।