आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म थामा (Thama) इन दिनों खूब चर्चा में है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जिसका फर्स्ट लुक आउट हो चुका है, जिसके बाद से फैंस के बीच ज़बरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। जारी किए गए पोस्टर में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल नजर आ रहे हैं। चारों के किरदारों को अलग-अलग अंदाज में दिखाए गए है। खास बात ये है कि फिल्म के पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है।
फिल्म के पोस्टर में क्या खास
बता दें, फिल्म के पोस्टर में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का ताड़का वाला लुक देखने को मिल रहा है, जो की बेहद डरावना लग रहा है। वहीं आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) का लुक सिंपल लेकिन सस्पेंस से भरपूर लग रहा है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को फिल्म में यक्षासन यानी अंधेरे का बादशाह बताया गया है, जो पहली ही झलक में दर्शकों को खौफ का एहसास कराता है। इसके साथ ही परेश रावल को राम बजाज गोयल के किरदार में देखा जा सकता है, जिनका अंदाज फिल्म में इंटेंट्स होने वाला है, जो लोगों को एंटरटेनिंग लग सकता है।
कब होगी रिलीज
थामा (Thama) को दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। दरअसल, मैडॉक फिल्म्स ने पहले भी स्त्री, रूही, भेड़िया और मुंज्या जैसी हॉरर-कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऐसे में अब थामा से दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला लुक आते ही फैन्स ने जमकर कमेंट करना भी शुरू कर दिए है। एक यूजर ने लिखा, “अब टीजर का इंतजार नहीं हो रहा।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “इस बार दिवाली खौफनाक होने वाली है।”
View this post on Instagram
आयुष्मान और रश्मिका की जोड़ी
फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) आलोक नाम का किरदार निभा रहे हैं, जिसे इंसानियत की आखिरी उम्मीद बताया गया है। वहीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का किरदार ताड़का, कहानी में रोशनी की पहली किरण के रूप में सामने आता है। दोनों के बीच एक अनोखी केमिस्ट्री दिखाई देने वाली है, जिसमें प्यार और सस्पेंस दोनों होने वाला है।
नवाजुद्दीन का दमदार किरदार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) का किरदार यक्षासन, फिल्म की जान कहा जा सकता है। उन्हें अंधेरे का बादशाह बताया गया है, जिसकी छवि पहली झलक में ही दर्शकों को डरा देती है। उनके किरदार को सदियों पुराने पिशाच दुर्जेय से जोड़ा गया है, जिसके इर्द-गिर्द कहानी घूमती है।
View this post on Instagram
परेश रावल का अलग अंदाज
फिल्म में परेश रावल (Paresh Rawal) को राम बजाज गोयल के किरदार में देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि वह ऐसा इंसान है, जो हर कॉमेडी में ट्रेजडी ढूंढ लेता है। उनका यह अंदाज कहानी को इंटेंस दिखाने के साथ-साथ इसे हंसी का डोज देते हुए भी नज़र आएंगे।
कहानी की झलक
फिल्म की कहानी सदियों पुराने पिशाच दुर्जेय (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) पर आधारित है। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इसमें एक इतिहासकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो पिशाचों की दास्तानों को समझने और सुलझाने की कोशिश करता है। परेश रावल का किरदार पौराणिक कथाओं का विशेषज्ञ है, जबकि रश्मिका मंदाना रोशनी की उस शक्ति के रूप में सामने आती हैं, जो अंधेरे से टकराती है।
View this post on Instagram
टीजर जल्द होगा रिलीज
फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को डर और थ्रिल से भरपूर अनुभव देगी, जो पहले की हॉरर-थ्रिलर फिल्मों से बिल्कुल अलग होगा। दिवाली पर रिलीज होने वाली थामा केवल एक हॉरर फिल्म नहीं होगी, बल्कि यह एक ऐसी कहानी होगी, जिसे बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार हर दर्शक को बेसब्री से रहेगा।
ये भी पढ़े: कौन है वो एक्ट्रेस जिसे स्टॉल पर खाना खाते देख Dilip Kumar ने दिया Heroin बनने का मौका?


Download Android App
Download iOS App





