Asansol Violence Update: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा, झड़प और आगजनी की आग में सुलग रहा है। चुनाव जीत का जश्न मातम और तांडव में बदलता हआ नजर आ रहा है जहां TMC के दफ्तरों में आग लगाई जा रही है और बुलडोजर से दफ्तर भी तोड़े जा रहे है। इस हिंसा की आग में आसनसोल, कोलकाता, न्यू टाउन, संदेशखाली और बीरभूम जैसे इलाके में आगजनी, झडप की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच आसनसोल से 200 उपद्रवी गिरफ्तार किए गए है औऱ सख्त निगरानी रखी जा रही है।
Asansol Violence Update: 200 उपद्रवी गिरफ्तार
बंगाल में चुनावी नतीजे आने के बाद हिंसा भड़क गई है और अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। हिंसा को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है और इसी बीच बड़ा एक्शन लेते हुए 200 उपद्रवी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। साथ ही चुनाव आयोग ने उपद्रवियों के खिलाफ जीरो टालरेंस लागू करने का आदेश और डीजीपी को जरूरत पड़ने पर कर्फ्यू लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
केंद्रीय बलों के दो जवान घायल

आज बंगाल के संदेशखाली के सरबेरिया-अगराठी ग्राम पंचायत के बामनघेरी क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है जहां नाज़त पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी, राजबारी चौकी के एक पुलिस कांस्टेबल और एक महिला पुलिस अधिकारी को गोली लगी। इसके साथ ही गोलीबारी में केंद्रीय बलों के दो जवान भी घायल हुए। सभी घायलों को मीनाखा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग कोलकाता के अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया।
Post-Poll Violence in Kolkata: मामले में शामिल चार लोग गिरफ्तार
आईजीपी ने बताया कि जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौकरे पर पहुंचे और कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, इस दौरान कुछ खास लोगों की पहचान की साथ ही छापेमारी करके इस मामले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी शामिल लोगों की तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App




