Sandeshkhali Firing News: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा और झड़पों का दौर शुरू हो गया है और जगह जगह तोड़फोड़, आगजनी की खबरें सामने आ रही है। चुनाव जीत का जश्न मातम और तांडव में बदलता हआ नजर आ रहा है जहां TMC के दफ्तरों में आग लगाई जा रही है और बुलडोजर से दफ्तर भी तोड़े जा रहे है। इसी बीच उपद्रवियों ने केंद्रीय बलों के साथ गश्त कर रही पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी है। जिसमें 3 पुलिसकर्मी को गोली लगी है।
संदेशखाली में पुलिस पर गोलीबारी
यह घटना बंगाल के नाज़त पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सरबेरिया-अगराठी ग्राम पंचायत के बामनघेरी क्षेत्र में घटी है।, नाज़त पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी), राजबारी चौकी के एक पुलिस कांस्टेबल और एक महिला पुलिस अधिकारी को गोली लगी। इसके साथ ही गोलीबारी में केंद्रीय बलों के दो जवान भी घायल हुए। सभी घायलों को मीनाखा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग कोलकाता के अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया।
मौके से हथियार और क्रूड बम बरामद
गोलीबारी के साथ ही जांच के दौरान एजेंसियों ने घटनास्थल से बमों से भरा एक बैग बरामद किया। साथ ही मौके से हथियार औऱ क्रूड बम भी मिले है। बताया जा रहा है कि संदेशखाली में TMC के दो गुट आपस में लड़ गए थे और इसी लड़ाई में सुरक्षाबलों पर गोली चला दी जिसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
BJP-TMC कार्यकर्ता की मौत
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार न्यू टाउन इलाके में जुलूस के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत हो गई। इससे पहले बीरभूम के नानूर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा टीएमसी कार्यकर्ता अबीर शेख की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी।


Download Android App
Download iOS App




