Fire at Parliament Street: राजधानी में मंगलवार दोपहर संसद मार्ग स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की इमारत में लगे सोलर पैनल में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। आग लगते ही बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
दमकल विभाग के अनुसार, मंगलवार दोपहर 1.05 बजे बिल्डिंग के सोलर पैनल के एमसीबी बॉक्स में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 01.20 बजे आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


Download Android App
Download iOS App




