Delhi Teacher Salary Hike 2026: दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को वोकेशनल शिक्षकों व समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी कैबिनेट की बैठक होने के बाद मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन केंद्रों में उन बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाता है, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पाए या अन्य कारणों से स्कूल छोड़ गए।
वेतन में भारी बढ़ोतरी का विवरण
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में करीब 1 हजार 131 वोकेशनल शिक्षक कई विधाओं की ट्रेनिंग देते हैं। इनका वेतन बढ़ाकर 38 हजार 100 रुपये किया जा रहा है। पहले इन्हें 20 हजार से लेकर 23 हजार रुपये ही मिलते थे। वहीं, समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्तमान में संचालित कुल 784 केंद्रों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के वेतन में भी वृद्धि की गई है। इन केंद्रों में तैनात सभी शिक्षकों का वेतन 21 हजार रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 35 हजार 420 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इन केंद्रों में स्कूल से बाहर (आउट ऑफ स्कूल) बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाता है और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
शिक्षकों का सम्मान और मनोबल
पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के लिए उम्मीद की किरण हैं ये केंद्र
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि राजधानी का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विशेष प्रशिक्षण केंद्र उन बच्चों के लिए उम्मीद की किरण हैं, जो कभी स्कूल नहीं गए या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। इन बच्चों को मुख्यधारा में लाना हमारी प्राथमिकता है और इसमें शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार इन केंद्रों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




