Auckland welcome New Year 2026: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में भव्य आतिशबाजी के साथ नववर्ष 2026 का स्वागत किया गया। न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत स्काई टावर से हुई शानदार आतिशबाजी के कारण ऑकलैंड दुनिया का पहला प्रमुख शहर बन गया, जहां बारिश से प्रभावित जश्न के बीच नया साल आया। दक्षिण प्रशांत देशों ने सबसे पहले 2025 को विदाई दी।
#WATCH | New Zealand’s Auckland welcomes the #NewYear2026 with fireworks.
(Source: TVNZ via Reuters) pic.twitter.com/vybFTrAjeR
— ANI (@ANI) December 31, 2025
पांच मिनट का भव्य प्रदर्शन
करीब 17 लाख की आबादी वाले ऑकलैंड में रात ठीक 12 बजे जबरदस्त आतिशबाजी शुरू हुई। लगभग पांच मिनट तक चले इस प्रदर्शन में 240 मीटर ऊंचे स्काई टावर की अलग-अलग मंजिलों से रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई। हालांकि बारिश की आशंका के चलते न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में बुधवार को कुछ कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षा के बीच जश्न
न्यूजीलैंड के दो घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर नववर्ष 2026 का स्वागत हुआ। देश के सबसे बड़े शहर सिडनी में उत्सव पर हाल की एक दुखद घटना का असर भी देखने को मिला। लगभग 30 वर्षों में हुई सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी की घटना के चलते सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई।
LIGHTS UP DOWN UNDER! 🎉🇦🇺
LOOK: The “family fireworks” light up the Sydney Opera House and Harbor Bridge in Australia three hours before the main New Year’s Eve show on Dec. 31, giving early attendees a dazzling end to 2025.
At 11 p.m., the event will pause for one minute of… pic.twitter.com/Chy21B5y7t
— Inquirer (@inquirerdotnet) December 31, 2025
बोंडी बीच की घटना की छाया
14 दिसंबर को बोंडी बीच पर हनुक्का उत्सव को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में 15 लोगों की मौत और 40 के घायल होने की घटना ने देश को झकझोर दिया था। इसके बावजूद बुधवार को सिडनी हार्बर ब्रिज पर आयोजित आतिशबाजी देखने के लिए तटीय इलाकों में बड़ी संख्या में लोग जुटे, जहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
इंडोनेशिया में सीमित उत्सव
ऑस्ट्रेलिया के पड़ोसी देश इंडोनेशिया में नववर्ष की पूर्व संध्या के कार्यक्रमों को सीमित रखा गया। सुमात्रा द्वीप के कुछ हिस्सों में एक महीने पहले आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित समुदायों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए बड़े आयोजनों से परहेज किया गया।
एशिया में परंपराओं के साथ नववर्ष
एशिया के कई हिस्सों में सदियों पुरानी परंपराओं के अनुसार नए साल का स्वागत किया जाता है। जापान की राजधानी टोक्यो में एक बौद्ध मंदिर में मध्यरात्रि को घंटी बजने के कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
चीन के राष्ट्रपति का नववर्ष संदेश
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2026 के नववर्ष के मौके पर अपने राष्ट्रीय टेलीविजन संबोधन में ताइवान के साथ पुनः एकीकरण को “अपरिहार्य” बताया। उन्होंने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों ओर रहने वाले चीनी लोगों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। साथ ही, उन्होंने आर्थिक, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में चीन की प्रगति को भी रेखांकित किया।


Download Android App
Download iOS App




