Aunt Nephew Love Story Case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने सभी सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए मंदिर में सात फेरे लेकर शादी कर ली। सबसे खास बात यह है कि लड़की रिश्ते में लड़के की मौसी लगती है, जिसके कारण दोनों परिवार इस रिश्ते को मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। लेकिन पुलिस की पहल और दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते ने आखिरकार रास्ता खोल दिया। परिजनों की सहमति मिलने के बाद यह अनोखी शादी पूरी हुई।
Mausi Lover Marriage Case: मौसी और भांजे ने मंदिर में रचाई शादी
ये मामला मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के रहने वाले 24 साल के कृष्णा कुमार और चित्रकूट की रहने वाली संजना का है। जिनके बीच कई साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की रिश्ते में लड़के की मौसी लगती है। इस वजह से परिवार की नाराजगी और रिश्तों की वजह से शादी संभव नहीं हो पा रही थी। इस कारण से दोनों लोग परेशान थे।
इस बात को लेकर संजना उदिहीन खुर्द चौकी में पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर, दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर बातचीत कराई। समझाने और बातचीत के बाद दोनों परिवार शादी के लिए मंजूर हो गए।

इसके बाद पुलिस चौकी के बगल में स्थित मंदिर में कृष्णा कुमार और संजना ने एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली। कृष्णा ने संजना और मंगलसूत्र पहनाया। इस दौरान मंदिर में बाजा और डीजे भी बजाया गया। प्रेमी जोड़े ने फेरे लेकर शादी की रस्में पूरी की।
Uttar Pradesh News: पुलिस ने करवाई शादी
शादी के इस मौके पर दोनों पक्षों के परिजन और ग्राम प्रधान मौजूद रहे, जिन्होंने प्रेमी जोड़े को आशीर्वाद भी दिया। कृष्णा और संजना का कहना है कि उनका प्यार सफल हुआ और अब उन्हें नए जीवन की शुरुआत करने का मौका मिला है। इस पूरे मामले में पुलिस का ज्यादा योगदान रहा, जिन्होंने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर शादी के लिए राजी किया और प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी।
यह भी पढ़ें: Ai का वार! PM मोदी के चाय बेचने वाले वीडियो पर BJP हुई आग बबूला, बोला-जनता कभी माफ नहीं करेगी…


Download Android App
Download iOS App



