Ai का वार! PM मोदी के चाय बेचने वाले वीडियो पर BJP हुई आग बबूला, बोला-जनता कभी माफ नहीं करेगी…

Summary :

PM Modi AI Viral Video: राजनीति में अब AI को लेकर आए दिन विवाद खड़े हो रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर फिर एक नई जुबानी जंग छिड़ गई है। बुधवार को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का चाय बेचने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो Ai जनरेटेड क्लिप है। इस वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने साझा किया है। वीडियो में पीएम मोदी रेड कार्पेट पर चलते हुए जोर-जोर से ‘चाय बोलो, चाय चाहिए’ की आवाज लगाते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर बवाल मच चुका है। बीजेपी ने…

PM Modi AI Viral video

PM Modi AI Viral Video: राजनीति में अब AI को लेकर आए दिन विवाद खड़े हो रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर फिर एक नई जुबानी जंग छिड़ गई है। बुधवार को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का चाय बेचने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो Ai जनरेटेड क्लिप है। इस वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने साझा किया है। वीडियो में पीएम मोदी रेड कार्पेट पर चलते हुए जोर-जोर से ‘चाय बोलो, चाय चाहिए’ की आवाज लगाते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर बवाल मच चुका है। बीजेपी ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।

Congress Post PM Modi AI Video

BJP On Congress: कांग्रेस पर भड़के शिवराज सिंह

PM Modi AI Viral Video
BJP On Congress (Image- Social Media)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी 140 साल में एक नेता खड़ा नहीं कर सकी, वह अब Ai वीडियो बनाकर अपना राजनीतिक दिवालियापन छिपाना चाहती है। कांग्रेस का असली हाईकमान अब एआई है, क्योंकि पार्टी में दिमाग बचा ही नहीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के संघर्ष का मजाक उड़ाना देश के हर गरीब, हर परिश्रमी नागरिक का अपमान है और यह अपमान कांग्रेस को बहुत महंगा पड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”कांग्रेस की राजनीति आज ‘आइडिया’ नहीं, ‘एआई’ पर चल रही है। जो पार्टी 140 साल में एक नेता खड़ा नहीं कर सकी, वह अब AI वीडियो बनाकर अपना राजनीतिक दिवालियापन छिपाना चाहती है। कांग्रेस आर्टिफिशियल और नकली हो गई है। इनका नेतृत्व भी उधार का, नैरेटिव भी उधार का, और अब राजनीतिक हमले भी ‘एआई जनरेटेड’।”

उन्होंने आगे एक्स पोस्ट में लिखा, ”जिन्हें सब कुछ चांदी की थाली में परोसा मिलता है, उन्हें एक आम भारतीय का जीवन समझ नहीं आता। ‘राजकुमार’ और उनके समर्थक यह कभी नहीं जान पाएंगे कि संघर्ष की आंच में तपना क्या होता है, और तपकर उठने के बाद लोगों का जीवन बदलना तथा उनका प्रेम पाना क्या मायने रखता है।

शायद इसी कमी को छिपाने के लिए कांग्रेस अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने हेतु एआई से बनाए गए भ्रामक वीडियो का सहारा ले रही है। जिन्होंने न कभी संघर्ष देखा, न ज़मीन की सच्चाई को महसूस किया, वे मेहनत का मोल नहीं समझ सकते पर वे भूल जाते हैं कि इसी देश की मिट्टी से उठकर आगे बढ़ने वाला वही “चाय वाला” आज भारत को विश्व मंच पर नई पहचान और मजबूत नेतृत्व दे रहा है।”

आखिर में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”कांग्रेस के पास न कोई ठोस मुद्दा बचा है, न कोई सकारात्मक दृष्टि। इसलिए अब झूठे वीडियो, कटाक्ष और कल्पना-आधारित राजनीति ही उनका एकमात्र सहारा बन गए हैं। कांग्रेस जितनी कोशिश कर ले, आज भी और हमेशा भारत का भरोसा प्रधानमंत्री मोदी के साथ अडिग खड़ा है।”

‘जनता माफ नहीं करेगी’

PM Modi AI Viral Video
शहजाद पूनावाला (Image- Social Media)

इसके अलावा, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी, ”रेणुका चौधरी के संसद और सेना का अपमान करने के बाद अब रागिनी नायक ने पीएम मोदी के चायवाला बैकग्राउंड पर हमला किया और उनका मज़ाक उड़ाया। नामदार कांग्रेस ओबीसी समुदाय के एक कामदार पीएम को बर्दाश्त नहीं कर सकती, जो गरीब बैकग्राउंड से आया हो। उन्होंने पहले भी उनके चायवाला बैकग्राउंड का मजाक उड़ाया था। उन्होंने उन्हें 150 बार गाली दी। कांग्रेस ने बिहार में उनकी मां को भी गाली दी। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।”

यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘मजिस्ट्रेट महादेव’? जो ग्वालियर में 32 दिन से लापता 3 साल के मासूम की किडनैपिंग की सुलझाएंगे गुत्थी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।