एक बार फिर टला Axiom Mission 4, 22 जून से पहले नहीं होगा प्रक्षेपण

Summary :

भारत, पोलैंड और हंगरी के सदस्य शामिल

एक्सिओम मिशन 4 का प्रक्षेपण अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रविवार, 22 जून से पहले नहीं होगा। नासा को ज़्वेज़्दा सेवा मॉड्यूल के रिपेयर कार्य के बाद संचालन मूल्यांकन की अनुमति मिली है, जिससे लॉन्च तिथि में बदलाव हुआ है। मिशन में भारत, पोलैंड, और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जो अपने देश के लिए ऐतिहासिक क्षण का प्रतीक है।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चौथे निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन, एक्सिओम मिशन 4 का प्रक्षेपण रविवार, 22 जून से पहले नहीं किया जाएगा। बता दें कि नासा को स्टेशन के ज़्वेज़्दा सेवा मॉड्यूल के पिछले हिस्से में कुछ दिन पहले ही किए गए रिपेयर कार्य के बाद अंतरिक्ष स्टेशन संचालन का मूल्यांकन जारी रखने की अनुमति मिली है जिससे तय की गई लॉन्च तिथि में बदलाव किया गया है। देरी के बावजूद, एक्सिओम 4 मिशन महत्वपूर्ण बना हुआ है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक्सिओम स्पेस के चौथे निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन (एक्स-4) का हिस्सा हैं, जो नासा के साथ भारत के अंतरिक्ष सहयोग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

शुभांशु शुक्ला पायलट

एक्सिओम स्पेस ने बताया कि एक्स-4 चालक दल, जिसमें नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम स्पेस में मानव अंतरिक्ष यान के निदेशक पैगी व्हिटसन, कमांडर के रूप में, इसरो अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पायलट के रूप में, और मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के ईएसए परियोजना स्लावोज़ उज़्नान्स्की विस्निवेस्की और हंगरी के टिबोर कापू शामिल हैं, सभी चिकित्सा और सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए रखने के लिए फ्लोरिडा में संगरोध में हैं।

Axiom-4 मिशन पर नया अपडेट, ISRO चीफ वी नारायणन ने दी अहम जानकारी

भारत, पोलैंड और हंगरी के सदस्य शामिल

एक्सिओम स्पेस के अनुसार, एक्स-4 क्रू में भारत, पोलैंड और हंगरी के सदस्य शामिल हैं, जो इतिहास में प्रत्येक देश का पहला अंतरिक्ष स्टेशन मिशन और 40 से अधिक वर्षों में दूसरा प्रायोजित मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 1984 के बाद से अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री होंगे। एक्सिओम स्पेस के अनुसार, एक्स-4 मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए मानव अंतरिक्ष यान की वापसी को साकार करेगा, जो 40 से अधिक वर्षों में प्रत्येक देश की पहली सरकार प्रायोजित उड़ान होगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।