यूपी : राम मंदिर में भक्तों का आगमन, अयोध्या का विकास देख खुश हुए श्रद्धालु

Summary :

Ayodhya News: अयोध्या, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बसंत पंचमी और राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दो साल पूरे होने के बाद अयोध्या के राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर में भक्तों का आगमन बड़ी संख्या में हो रहा है। ब्रह्म मुहूर्त से भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए लाइन में हैं। राम मंदिर में अद्भुत दर्शन के अलावा, श्रद्धालु अयोध्या के विकासशील रूप को देखकर भी खुश हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि अयोध्या का विकास भाजपा की वजह से ही हो पाया है। राम लला के दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु कहते हैं, “मैं महाराष्ट्र से भगवान राम की जन्मभूमि…

Ayodhya News: अयोध्या, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बसंत पंचमी और राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दो साल पूरे होने के बाद अयोध्या के राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर में भक्तों का आगमन बड़ी संख्या में हो रहा है। ब्रह्म मुहूर्त से भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए लाइन में हैं। राम मंदिर में अद्भुत दर्शन के अलावा, श्रद्धालु अयोध्या के विकासशील रूप को देखकर भी खुश हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि अयोध्या का विकास भाजपा की वजह से ही हो पाया है।

राम लला के दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु कहते हैं, “मैं महाराष्ट्र से भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या आया हूं। इस पवित्र नगर के दर्शन करने से श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक शुद्धता का भाव जागृत होता है। इस पवित्र भूमि ने उल्लेखनीय विकास देखा है। भाजपा ने राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में बहुत विकास कार्य किए हैं, जो आने वाली पीढ़ी तक चलने वाले हैं।”

कोलकाता से दर्शन करने आए श्रद्धालु ने कहा, “अयोध्या बहुत सुंदर है और मुझे यह बहुत पसंद आया, विशेष रूप से राम जन्मभूमि क्षेत्र, जिसका रखरखाव सरकार द्वारा बहुत व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। हनुमानगढ़ी भी बहुत प्रभावशाली है। मैंने यहां पुराने और ऐतिहासिक मंदिर भी देखे, और वहां भी दर्शन के बाद अद्भुत अहसास हो रहा है।”

मंदिर की व्यवस्थाओं पर बात करते हुए श्रद्धालु ने कहा कि मंदिर में पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो भक्तों को आराम से दर्शन करा रहे हैं। बाकी मूलभूत सुविधाएं, पानी से लेकर चिकित्सा इमरजेंसी तक, का भी इंतजाम किया गया है। हर किसी को अच्छे से दर्शन कराए जा रहे हैं।

बिहार से राम मंदिर के दर्शन करने पहुंची महिला श्रद्धालु ने कहा, “बिहार से खासतौर पर राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन के लिए आए हैं। काफी समय से हम रामलला के दर्शन के लिए उत्साहित थे, लेकिन जब तक श्री राम का बुलावा नहीं आता, तब तक जाना बहुत मुश्किल है।”

बता दें कि राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद साल 2024 में तकरीबन 25 करोड़ भक्त दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहीं साल 2025 में 20 करोड़ के आस-पास भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। आने वाले दिनों में भक्तों की संख्या और बढ़ने वाली है।

ALSO READ: अमेरिका-कनाडा रिश्तों में कड़वाहट, ट्रंप ने वापस लिया ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्यौता

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.