Ayushman Card Yojana: देश में सरकार कई योजनाओं के माध्यम से लोगों को अलग-अलग प्रकार के लाभ देती है। इन योजनाओं का लाभ केवल वही लोग ले सकते हैं जो इसके लिए पात्र होते हैं। आयुष्मान भारत योजना भी ऐसी ही योजना है, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देती है।
इसके लिए पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है। इस कार्ड के जरिए आप कई अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि कौन लोग इस योजना में शामिल हो सकते हैं और कौन नहीं। आइए विस्तार से जानते हैं।

Ayushman Card Yojana: आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
आयुष्मान कार्ड बनवाने के दो तरीके हैं – ऑफलाइन और ऑनलाइन।
1. ऑफलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी (Common Service Center) पर जाएं।
- वहां आपकी पात्रता जांच की जाएगी और आवश्यक दस्तावेज़ों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होगी।
- सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
2. ऑनलाइन प्रक्रिया
- यदि आप ऑफलाइन नहीं जाना चाहते तो ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं।
- वहां दिए गए फॉर्म को भरकर आवेदन जमा करें।
- इसके अलावा, आप आयुष्मान ऐप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलता है जो विशेष पात्रता मानदंड पर खरे उतरते हैं।
- असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग
- पीएफ (Provident Fund) के सदस्य नहीं हैं
- ESIC (Employees’ State Insurance Corporation) के लाभार्थी नहीं हैं
- गरीब या ग्रामीण क्षेत्र के निवासी
- जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है
यदि आप इन में से किसी श्रेणी में आते हैं तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से क्या लाभ मिलता है?
- आयुष्मान कार्ड रखने वालों को कई स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त मिलती हैं।
- इस कार्ड की सालाना सीमा 5 लाख रुपये है।
- यानी आप साल में 5 लाख रुपये तक का इलाज बिना किसी खर्च के करवा सकते हैं।
- यह लाभ केवल उन अस्पतालों में मिलता है जो इस योजना में पंजीकृत हैं।
- अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन और इलाज की सुविधाएं कार्डधारक को पूर्ण रूप से मुफ्त मिलती हैं।
यह भी पढ़ें: अपने Breakfast में शामिल करें ये 5 High-Protein Foods, दिनभर रहेंगे एक्टिव और फिट! जानें फायदे


Download Android App
Download iOS App




