बाबा बागेश्वर की दूसरी पदयात्रा होगी शुरू, हिंदू राष्ट्र बनाना यात्रा का मुख्य उद्देश्य

Summary :

131 किलोमीटर की यात्रा: गरीबों तक पहुंचने का प्रयास

बाबा बागेश्वर की पदयात्रा दिल्ली से मथुरा तक 400 गांवों और शहरों से गुजरेगी। यात्रा का उद्देश्य हिंदू राष्ट्र के प्रति जागरूकता फैलाना है। बाबा ने कहा कि हिंदू न डरेगा, ना पीछे हटेगा, और धर्म से समझौता नहीं करेगा।

बाबा बागेश्वर एक बार फिर से पदयात्रा पर निकलने वाले हैं। यह यात्रा 131 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर अन्य जगहों तक गुजरेगी। बाबा बागेश्वर ने हरियाणा के पानीपत में यह घोषणा एक कथा के दौरान की। पिछले साल नवंबर 2024 में उनकी पहली पदयात्रा हुई थी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। बाबा बागेश्वर का कहना है कि हम गरीब लोगों तक पहुंचना चाहते हैं, जो बागेश्वर धाम आर्थिक हालात और किराया न होने के कारण नहीं आ पाते।

7 नवम्बर से करेंगे यात्रा

बता दें कि यह उनकी दूसरी पदयात्रा होगी। यह यात्रा लगभग 400 गांवों और शहरों से होकर गुजरेगी। यह 10 दिवसीय यात्रा दिल्ली से शुरू होकर मथुरा पहुंचेगी। बाबा बागेश्वर की इस यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं और उनके समर्थकों के पहुँचने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि “हम अपने धर्म से किस भी तरह से समझौता नहीं करेंगे।” इस यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक पहुंचना और हिन्दू राष्ट्र के प्रति जागरूक करना है।

बाबा बागेश्वर ने क्या कहा?

उन्होंने ने कहा कि “उन्होंने कहा कि हिंदू न डरेगा, ना ही पीछे हटेगा।” बाबा बागेश्वर ने किसी समुदाय का नाम लिए बिना आगे कहा, “हालेलुयाह कहने वाले कान खोलकर सुन ले, हम वो हिंदू हैं जो गोली तो खा लेते हैं, लेकिन कलमा नहीं पढ़ते। सर कटा लेते हैं, लेकिन वतन को मिटने नहीं देते।”

Baba Bageshwar

पश्चिम बंगाल को लेकर दिया बयान

बाबा बागेश्वर ने पश्चिम बंगाल में कहा कि “वहां राष्ट्रपति शासन लागू हो तो अच्छा है और ना हो तो भी अच्छा ही है।”

अस्पताल का उद्घाटन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी- बाबा बागेश्वर

बाबा बागेश्वर ने कहा कि ” वह कैंसर अस्पताल की तैयारी में भी जुट गए हैं। यह कैंसर अस्पताल ढाई वर्ष के अंतर्गत 100 बेड का बन जाएगा और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से इसका भव्य उद्घाटन होगा। हम जगह-जगह जाकर हर तरह की मूलभूत व्यवस्थाएं जुटा और बना रहे हैं।

मध्य प्रदेश सरकार खरीदेगी किसानों से श्रीअन्न: CM मोहन यादव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।