थाने के बाहर मुस्लिम युवक ने भजन-श्लोक पढ़कर की न्याय की मांग, हरकत में आई पुलिस, जानें पूरा मामला

Summary :

Baghpat News: बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे के शेखपुरा मोहल्ले में रहने वाले इक़बाल का कहना है कि वह लंबे समय से अपने ही परिवार के उत्पीड़न का शिकार है। परिवार के लोग उस पर अत्याचार करते हैं और कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को जब हालात बेकाबू हो गए, तो इकबाल अपनी पत्नी अफसाना के साथ खेकड़ा थाने के बाहर पहुंच गया। वहां दोनों ने भजन और श्लोक पढ़कर न्याय की मांग की। इस घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी।…

Baghpat News: बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे के शेखपुरा मोहल्ले में रहने वाले इक़बाल का कहना है कि वह लंबे समय से अपने ही परिवार के उत्पीड़न का शिकार है। परिवार के लोग उस पर अत्याचार करते हैं और कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को जब हालात बेकाबू हो गए, तो इकबाल अपनी पत्नी अफसाना के साथ खेकड़ा थाने के बाहर पहुंच गया। वहां दोनों ने भजन और श्लोक पढ़कर न्याय की मांग की। इस घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी।

Baghpat News: हिंदू मंदिरों में खिलौने बेचने से नाराज हैं परिजन

इक़बाल और उसकी पत्नी अफसाना जीविका चलाने के लिए जिले के विभिन्न हिंदू मंदिरों में खिलौने और धार्मिक सामग्री बेचते हैं। इनमें मंशा देवी मंदिर, पुरा महादेव मंदिर, गुफा मंदिर, झाहर बाबा मंदिर, जैन मंदिर बड़ा गांव समेत कई अन्य मंदिर शामिल हैं। इस काम से दंपति अपनी रोज़ी-रोटी चलाते हैं।

लेकिन इकबाल के परिवार के कुछ लोग इस काम से खुश नहीं हैं। उनका आरोप है कि इकबाल और अफसाना शरीयत के खिलाफ काम कर रहे हैं और मुस्लिम धर्म के विरुद्ध आचरण कर रहे हैं। इसी वजह से दोनों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

Baghpat News Today
Baghpat News Today

Baghpat News Today: मंदिरों में जाने पर लगाई रोक

अफसाना ने बताया कि उनके ही परिवार के लोग उन्हें मंदिरों में खिलौने बेचने से रोकते हैं। दशहरा और गंगा स्नान जैसे विशेष अवसरों पर भी उन्हें जाने नहीं दिया गया। अफसाना का कहना है कि त्योहारों के समय जब व्यापार अच्छा चलता है, तब भी उन्हें रोककर घर में बंद कर दिया जाता है। उनका सारा सामान, जिसमें करवा चौथ, होई अष्टमी, गणेश-लक्ष्मी, शिव और राम-सीता की तस्वीरें शामिल हैं। जो घर में ही पड़ा रहता है, क्योंकि उसे बेचने नहीं दिया जाता।

प्रशासन से लगाई गुहार

इक़बाल और अफसाना ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन से मदद मांगी है। वे चाहते हैं कि उन्हें अपने काम को स्वतंत्र रूप से करने की अनुमति दी जाए। उनका कहना है कि वे किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं बल्कि सिर्फ अपना जीवनयापन कर रहे हैं। दोनों ने अधिकारियों से सुरक्षा की मांग भी की है ताकि वे बिना डर अपने कारोबार को जारी रख सकें।

Baghpat News Today
Baghpat News Today

थाने के बाहर भजन पढ़कर जताई नाराजगी

रविवार को जब पुलिस की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई, तो इक़बाल ने अपनी पत्नी के साथ थाने के बाहर बैठकर भजन और श्लोक पढ़े। उनका कहना था कि जब प्रशासन उनकी आवाज़ नहीं सुन रहा, तो वे भगवान का सहारा लेंगे। यह देखकर खेकड़ा पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई

भजन पाठ के बाद पुलिस ने संबंधित परिवारजनों पर निगरानी शुरू की और विवाद की जांच के आदेश दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित दंपति को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

रिपोर्ट: मेहंदी हसन

यह भी पढ़ें: सुहागरात से पहले दूल्हे की मौत; बेसुध हुई दुल्हन, डॉक्टर ने बताई ये बड़ी वजह

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।