सुहागरात से पहले दूल्हे की मौत; बेसुध हुई दुल्हन, डॉक्टर ने बताई ये बड़ी वजह

Summary :

Amroha Groom Death: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। शनिवार रात ही उनका निकाह हुआ था। उसके बाद की रस्में घर पर होनी थी। रविवार सुबह करीब 4 बजे दूल्हे के सीने में तेज दर्द हुआ। घरवाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे के मौत की खबर सुन घर में मातम छा गया और दुल्हन बदहवास हो गई। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला। Amroha Shocking Incident: दूल्हे की मौत से दुल्हन हुई बदहवास शनिवार रात को उसका निकाह हुआ…

Amroha Groom Death

Amroha Groom Death: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। शनिवार रात ही उनका निकाह हुआ था। उसके बाद की रस्में घर पर होनी थी। रविवार सुबह करीब 4 बजे दूल्हे के सीने में तेज दर्द हुआ। घरवाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे के मौत की खबर सुन घर में मातम छा गया और दुल्हन बदहवास हो गई। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला।

Amroha Shocking Incident: दूल्हे की मौत से दुल्हन हुई बदहवास

Amroha Groom Death
दूल्हे की मौत से दुल्हन हुई बदहवास (Image- Social Media)

शनिवार रात को उसका निकाह हुआ था। उसके बाद की रस्में घर पर होनी थी। रविवार सुबह करीब 4 बजे दूल्हे के सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को दूल्हे का दावत-ए-वलीमा होना था, लेकिन सारी रस्में धरी की धरी रह गई। दूल्हे के मौत की खबर सुनकर दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपको बता दें कि परवेज आलम उर्फ गुड्डू (42) अमरोहा के मोहल्ला नौगजा में रहता था। उसके साथ उसके 2 भाई पप्पू और मरहूम असलम भी रहते थे। परवेज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसकी जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान है, जहां पर उसके दोनों भाई भी बैठते थे। माता-पिता की मौत के कारण उसकी शादी में देर हो गई।

Groom Heart Attack After Marriage: खुशियों के बीच पसरा मातम

Amroha Groom Death
खुशियों के बीच पसरा मातम (Image- Social Media)

हाल ही में बड़ा दरबार के रहने वाले मो. अहमद कादरी की बेटी सायमा कादरी (33) से परवेज का निकाह तय हुआ था। बीते शनिवार शाम 6 बजे परवेज घर से बारात लेकर नई बस्ती के नायाब बैंक्वेट हॉल पहुंचा। इसी बैंक्वेट हॉल में रविवार को परवेज और सायमा का रिसेप्शन भी होना था।

बारात जाने के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने जमकर डांस किया। इसके बाद बैंक्वेट हॉल में सभी का खाना-पानी हुआ, फिर काजी ने परवेज और सायमा का निकाह पढ़ा। रात के करीब 1 बजे परवेज अपनी दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले आया। निकाह से परिवार वाले काफी खुश थे, निकाह के बाद की रस्में चल रही थी। सुबह करीब 4 बजे परवेज को सीने में दर्द और घबराहट शुरू हुई।

घरवाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। ये खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें: पति के सीने पर बैठकर आशिक ने दागी ताबड़तोड़ गोली, पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई हत्या

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।