पति के सीने पर बैठकर आशिक ने दागी ताबड़तोड़ गोली, पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई हत्या

Summary :

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश का मेरठ अब कई दिल दहला देने वाली घटनाओं से भर गया है। शादी, अफेयर और प्रेमी के साथ अपने पति को मौत के घाट उतार देने की एक और खबर मेरठ से सामने आई है। बता दें कि पत्नी अंजली ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को किनारे कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि अंजली के प्रेमी ने पति के सीने में बैठकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए पत्नी और प्रेमी दोनों को ही पुलिस…

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश का मेरठ अब कई दिल दहला देने वाली घटनाओं से भर गया है। शादी, अफेयर और प्रेमी के साथ अपने पति को मौत के घाट उतार देने की एक और खबर मेरठ से सामने आई है। बता दें कि पत्नी अंजली ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को किनारे कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि अंजली के प्रेमी ने पति के सीने में बैठकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए पत्नी और प्रेमी दोनों को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Meerut Murder Case

Meerut Murder Case
Meerut Murder Case (source: social media)

 

पति राहुल ने अपने पत्नी के साथ 7 जन्मों तक शादी निभाने के लिए धूमधाम से शादी की लेकिन राहुल की शादी ही उसकी मौत बन गई है। जिस पत्नी के साथ जिंदगी भर साथ रहने की कसमें वादे निभाएं उसी पत्नी ने उसे प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि पत्नी अंजली को हमेशा रील बनाने का शौक था और पति राहुल ने इस शौक को पूरा करने के लिए भी कई रील अपनी पत्नी के साथ बनाई थी लेकिन फिर भी पत्नी अपना दिल दूसरे व्यक्ति अजय को दे बैठी।

Meerut Crime News

अंजलि के शादीशुदा होने के बाद दूसरे व्यक्ति अजय के साथ प्रेम प्रसंग के किस्से पता चलने के बाद दोनों पति और पत्नी में झगड़े होते थे इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ लेकिन पत्नी का अपनी प्रेमी संग प्यार की लीला चलती रही। अपने पति की बात ना मानने के बाद राहुल ने अंजलि के घर में इस बात को लेकर बताने की कोशिश की तो पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रची, कई बार प्रेमी को भी उकसाया और वारदात को अंजाम दे दिया।

Husband Shot Dead Meerut

Husband Shot Dead Meerut
Husband Shot Dead Meerut (source: social media)

1 नवंबर को हुए इस हत्याकांड के बाद अगवानपुर में सनसनी फैल गई थी। बता दें साजिश के तहत शराब पार्टी की गई और प्रेमी अजय ने पति राहुल के सीने में बैठकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी। पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री के तार खोलने के लिए सबूत जुटाए, CDR और लोकेशन खंगाली और इस पूरे मामले की गुत्थी को सुलझा लिया और लव कनेक्शन के चलते अजय और पत्नी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया है।

ALSO READ: मुलायम सिंह यादव की पत्नी के साथ मारपीट, बेटे-बहुओं ने हाथ-पैर बांधकर पीटा; पिलाया खाद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।