मुलायम सिंह यादव की पत्नी के साथ मारपीट, बेटे-बहुओं ने हाथ-पैर बांधकर पीटा; पिलाया खाद

Summary :

Jhansi shocking incident: उत्तर प्रदेश के झांसी से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को उसके बेटे और बहुओं ने मिलकर पीटा है। फिर उसे जान से मारने के लिए खाद घोलकर पीला दिया। बुजुर्ग किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची और रोती-बिलखती सारी बातें पुलिस को बताई। पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 80 year old woman tortured: बेटे-बहुओं ने जमीन और पैसों के लिए महिला को पीटा यह पूरा मामला झांसी जिले के सीपरी बाजार का है। जहां एक 80 साल की बुजुर्ग…

Jhansi shocking incident: उत्तर प्रदेश के झांसी से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को उसके बेटे और बहुओं ने मिलकर पीटा है। फिर उसे जान से मारने के लिए खाद घोलकर पीला दिया। बुजुर्ग किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची और रोती-बिलखती सारी बातें पुलिस को बताई। पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

80 year old woman tortured: बेटे-बहुओं ने जमीन और पैसों के लिए महिला को पीटा

Jhansi shocking incident
Jhansi shocking incident (credit-sm)

यह पूरा मामला झांसी जिले के सीपरी बाजार का है। जहां एक 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार हुआ है। महिला का पति मुलायम सिंह यादव का निधन पहले ही हो चुका है। महिला के दो बेटे हैं। एक का नाम मंगल यादव तो दूसरे का नाम संतराम यादव हैं. दोनों की शादी हो चुकी है। मुलायम सिंह की मौत के बाद 3 बीघा जमीन उनके नाम आ गई थी। उस जमीन को अब छोटा बेटा, उनकी पत्नी और बड़ी बहू राममूर्ति हथियाना चाहते हैं। जबकि महिला का बड़ा बेटा उनकी सेवा करता है।

Jhansi crime news: छोटा बेटा और छोटी बहू खूब पीटती है-पीड़ित महिला

Jhansi crime news
Jhansi crime news

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए आगे बताया कि छोटा बेटा अपनी पत्नी के साथ और बड़ी बहू के साथ खूब मारपीट करता है। खाना तक नहीं देता है। घर का सारा काम करवाते हैं। साथ ही खाना मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला ने आगे बताया कि जब बड़ा बेटा उनका विरोध करता है तो वह उसे डंडे से पीटते हैं। इतना ही नहीं दोनों बहुओं और छोटे बेटे ने महिला को खाद पिलाकर मारने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:डॉक्टर की पत्नी का बिजली मिस्त्री से अफेयर, पति को दी नशीली दवा और बांधे हाथ-पैर; कहानी जानकर सुन्न हो जाएगा दिमाग

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।