बढ़ते वजन और पेट की गैस के लिए रामबाण है मेथी दाना, इसके सेवन से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Summary :

Methi Seeds for Health: मेथी का इस्तेमाल हर घर में होता है। मेथी का तड़का कड़ी और सांभर जैसे व्यंजनों में डलकर उसका स्वाद ही लाजवाब कर देता है। मेथी खाने को तो स्वादिष्ट बनाती ही है साथ ही वह शुगर और बीपी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में सहायक है। लेकिन क्या आपको पता है कि मेथी बेहद ही फायदेमंद है वजन घटाने में। मेथी खाने का स्वाद तो बढ़ाती है लेकिन वह कई बीमारियों में मददगार है। मेथी से बनी चाय वजन कम करने में सहायक होती है। दरअसल फाइबर की भरपूर मात्रा मेथी में होती है…

Methi Seeds for Health: मेथी का इस्तेमाल हर घर में होता है। मेथी का तड़का कड़ी और सांभर जैसे व्यंजनों में डलकर उसका स्वाद ही लाजवाब कर देता है। मेथी खाने को तो स्वादिष्ट बनाती ही है साथ ही वह शुगर और बीपी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में सहायक है। लेकिन क्या आपको पता है कि मेथी बेहद ही फायदेमंद है वजन घटाने में। मेथी खाने का स्वाद तो बढ़ाती है

लेकिन वह कई बीमारियों में मददगार है। मेथी से बनी चाय वजन कम करने में सहायक होती है। दरअसल फाइबर की भरपूर मात्रा मेथी में होती है जो कि भूख को रोकता है। लंबे समय तक पेट को मेथी भरकर रखती है। अगर आप सही तरीके से मेथी का सेवन करते हैं तो आपको वजन बहुत जल्दी कम हो जाएगा।

कई लोगों को मेथी का कड़वा स्वाद पसंद नहीं होता है इसके लिए आप दिन में दो बार एक चम्मच मेथी चबाकर खा लें। इसके अलावा आप दो गिलास पानी में मेथी का एक बड़ा चम्मच रात भर भिगो कर रख सकते हैं। अगले दिन आप खाली पेट बासी मुंह से ही इस पानी को पी लें। मेथी का ऐसा पानी पीने से पेट का भरा काफी समय तक रहेगा और ब्लोटिंग भी नहीं होगी।

Use of Methi Seeds for Health​:मेथी दाना का उपयोग करने का तरीका

Methi Seeds for Health
Methi Seeds for Health (Source: social media)

 1. डायबिटीज में राहत

अगर आप भी डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं, तो मेथी दाना में मौजूद गैलाक्टोमैनन नामक फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

2. हार्ट हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल

मेथी के दाने या इसके पानी का सेवन करने से यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है। इससे दिल की धड़कन सामान्य रहती है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

3. Methi Seeds for Weight Loss (तेजी से घटेगा वजन)

Methi Seeds for Health
Methi Seeds for Health (Source: social media)

मेथी दाने का सेवन करने से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक सबसे अच्छा ऑप्शन है।

4. पाचन तंत्र होगा मजबूत

मेथी दाने का सेवन करने से गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंतों को शांत करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

5. बालों का झड़ना होगा कम

मेथी दाने में कुछ ऐसे प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें मौजूद एसिड बालों को झड़ने से रोकते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार और मुंहासों से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: Ayurvedic Remedies for Glowing Face: नेचुरल तरीके से चाहिए बेदाग गोरापन, तो अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक नुस्ख़े

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।