“नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार” बिहार में RJD पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

Summary :

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हो चुका है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचकर महागठबंधन पर जमकर बरसे। पहले चरण में NDA के पक्ष में मतदान को लेकर RJD और उनकी सहयोगी पार्टियों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जंगलराज वालों को 65 वाल्ट का झटका लगा है। प्रधानमंत्री ने सीतामढ़ी में जनता को संबोधित करते हुए कहा “आज मां सीता की पुण्यभूमि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इतने उत्साह से भरे लोगो के…

Bihar Assembly Election 2025

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हो चुका है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचकर महागठबंधन पर जमकर बरसे। पहले चरण में NDA के पक्ष में मतदान को लेकर RJD और उनकी सहयोगी पार्टियों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जंगलराज वालों को 65 वाल्ट का झटका लगा है।

प्रधानमंत्री ने सीतामढ़ी में जनता को संबोधित करते हुए कहा “आज मां सीता की पुण्यभूमि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इतने उत्साह से भरे लोगो के बीच वो दिन याद आना स्वाभाविक है। 8 नवंबर 2019 को जब बिहार में था, तो प्रार्थना कर रहा था कि अयोध्या का फैसला रामलला के पक्ष में ही आएं। जो सीता मैया के आशीर्वाद से सच भी हुआ।” पीएम मोदी ने एक नारा देते हुए कहा कि “नहीं चाहिए कट्टा सरदार, फिर एक बार NDA सरकार।”

PM Modi Sitamarhi Rally: “बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर?”

Bihar Assembly Election 2025
“बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर?” (Image- Social Media)

पीएम मोदी ने राजद के चुनावी प्रचार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये चुनाव तय करेगा कि बिहार के बच्चों का भविष्य क्या होगा। उनके मंचों पर मासूम बच्चों से रंगदार बनने के लिए कहलवाया जा रहा है। पीएम ने जनता से सवाल किया कि बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? अब बिहार का बच्चा रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा।
अब बिहार में हैंड्सअप कहने वालो के लिए कोई जगह नहीं है। यहां स्टार्टअप के सपने देखने वाला चाहिए। हम बच्चों के हाथों में किताबें, लैपटॉप, कंप्यूटर और खेल में आगे बढ़ाने के लिए हाथों में बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल दे रहे हैं।

Bihar Election 2025: “NDA सरकार ने बिहार का टूटा हुआ भरोसा लौटाया है”

Bihar Assembly Election 2025
“NDA सरकार ने बिहार का टूटा हुआ भरोसा लौटाया है” (Image- Social Media)

पीएम मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर और भोला पासवान शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनके बाद बिहार में जंगलराज ने बर्बादी का दौर शुरू कर दिया और विकास का पूरा माहौल ख़त्म कर दिया। NDA के कामों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार का टूटा हुआ भरोसा लौटाया है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में यहां मीलें तथा फैक्ट्रियां बनाने का काम और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

PM Modi On RJd: ‘जंगलराज में नहीं बना कोई बड़ा अस्पताल’

Bihar Assembly Election 2025
‘जंगलराज में नहीं बना कोई बड़ा अस्पताल’ (Image- Social Media)

उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस वाले उद्योगों की ABCD भी नहीं जानते, उन्हें सिर्फ उद्योगों पर ताले लगाने आते हैं। 15 वर्ष में बिहार में एक भी कारखाना नहीं लगा, मिथिला में जो मीलें और फैक्ट्रियां थीं वो भी बंद हो गई। बिहार में जंगलराज के 15 सालों में कोई भी बड़ा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज नहीं बना। इसलिए इनके मुंह से विकास की बातें सिर्फ सफेद झूठ है।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: वाराणसी दौरे पर PM मोदी, 4 नई वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।