Vande Bharat Train: वाराणसी दौरे पर PM मोदी, 4 नई वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात

Summary :

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश आज विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और रेलवे इसका अहम हिस्सा बन रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। Vande Bharat Train: देश की प्रगति में रेलवे की बड़ी भूमिका प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे देश का इंफ्रास्ट्रक्चर भी मज़बूत हो रहा…

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश आज विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और रेलवे इसका अहम हिस्सा बन रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Vande Bharat Train: देश की प्रगति में रेलवे की बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे देश का इंफ्रास्ट्रक्चर भी मज़बूत हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज तक देश में 160 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो भारत की तकनीकी क्षमता और तेज़ प्रगति का प्रतीक हैं। मोदी ने कहा कि विकसित देशों की तरक्की उनके मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से हुई है, और भारत भी अब उसी राह पर तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है।

Vande Bharat Train
Vande Bharat Train, (source: social media )

PM Modi Statement: चार नई ट्रेनों को हरी झंडी

प्रधानमंत्री ने जिन चार ट्रेनों को शुरू किया, उनमें शामिल हैं:

  • काशी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
  • फिरोजपुर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • लखनऊ से सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • एर्नाकुलम से बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

उन्होंने कहा कि ये ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ेंगी और लोगों की यात्रा को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक बनाएंगी।

Vande Bharat Train, (source: social media )
Vande Bharat Train, (source: social media )

PM Modi on Railways: आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक

प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से भारतीयों द्वारा डिजाइन और निर्मित की गई है। यह “भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए” बनी ट्रेन है। उन्होंने इसे देश की आत्मनिर्भरता और नवाचार की पहचान बताया।

संस्कृति और विकास को जोड़ती नई रेल लाइनें

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में तीर्थ यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे पवित्र स्थलों को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, तब यह आस्था, संस्कृति और विकास को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है। मोदी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बनारस आने वाला हर व्यक्ति यहां की सुविधाओं और संस्कृति का आनंद ले सके। “हम चाहते हैं कि जो भी बनारस आए, वह यहां रहकर एक खास अनुभव करे,” उन्होंने कहा।

Vande Bharat Train, (source: social media )
Vande Bharat Train, (source: social media )

विकसित भारत की दिशा में कदम

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में यह भी कहा कि आज भारत तेज़ी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें रेलवे के अगले युग की नींव रख रही हैं। यह अभियान केवल ट्रेनों का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय रेलवे को बदलने का है।

यह भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम आत्मविश्वास को बढ़ाता है’, 150 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।