Parliament Winter Session: 1 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र, जानें कब तक चलेगा सेशन

Parliament Winter Session: 1 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र, जानें कब तक चलेगा सेशन

Parliament Winter Session

Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र शुरू होने की डेट सामने आ गई है। बता दें कि मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर 2025 से शीतकालीन सत्र शुरू होगा और यह सेशन 19 दिसंबर तक चलेगा। शीतकालीन सत्र शुरू करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी सत्र में कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा है जो हमारे लोकतंत्र को मज़बूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

Parliament Winter Session

Parliament Winter Session
Parliament Winter Session (source: social media)

मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र चलेगा और इस दौरान उम्मीद जताते हुए कहा कि यह सत्र लोकतंत्र को मजबूत और आकांक्षाओं को पूरा करेगा। बता दें कि इस सत्र से पहले 21 जुलाई से 21 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र चला था। शीतकालीन सत्र में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन राज्यसभा के सभापति के रूप में भी कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने 12 सितंबर को 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

Importance of Winter Season

शीतकालीन सत्र वर्ष 2025 का आखिरी सत्र होगा जिसे नंवबर या दिसंबर में आयोजित किया जाता है। इस बार भी सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है। बता दें इस सत्र में वर्ष 2026 का बजट पेश करने से पहले सरकार अपनी नीतियों के बारे में विस्तार से बताती है और विपक्ष इस मुद्दे पर अपनी राय और सवाल भी उठाता है। जिससे यह सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Monsoon Season 2025

Monsoon Season 2025
Monsoon Season 2025 (source: social media)

 

संसद के मानसून सत्र में 21 जुलाई से 21 अगस्त के बीच 21 बैठकें हुई। बार-बार व्यवधान के कारण राज्यसभा और लोकसभा दोनों में कम उत्पादकता दर्ज की गई। जहां लोकसभा ने निर्धारित 120 घंटों में से केवल 37 घंटे ही कार्य किया, वहीं राज्यसभा ने 41 घंटे और 15 मिनट ही कार्य किया, जो क्रमशः केवल 31 प्रतिशत और 38.8 प्रतिशत की उपलब्धता को दर्शाता है।

ALSO READ: 98 के हुए लालकृष्ण आडवाणी, आपातकाल के दौरान महीनों तक रहे जेल में बंद; जानें उनके जीवन से जुड़ीं कुछ अनसुनी बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।