फटी एड़ियों का आसान इलाज, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये होममेड फुट क्रीम

Summary :

Feet Skin Care in Winter: सर्दियां आते ही कई तरह की बीमारियों और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में अक्सर ही एड़ियों के फटने की दिक्क्त हो जाती है। इस मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है, एड़ियां और हाथ फटने लगते हैं। जिसके कारण त्वचा बेजान हो जाती है। जिससे स्किन इन्‍फेक्‍शन भी हो सकता है। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे ही घरेलु नुस्खों के बारे में जिससे आप अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं। ठंड के मौसम में त्वचा में रूखापन और एड़ियों के फटने की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में शरीर के…

Feet Skin Care in Winter: सर्दियां आते ही कई तरह की बीमारियों और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में अक्सर ही एड़ियों के फटने की दिक्क्त हो जाती है। इस मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है, एड़ियां और हाथ फटने लगते हैं। जिसके कारण त्वचा बेजान हो जाती है। जिससे स्किन इन्‍फेक्‍शन भी हो सकता है। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे ही घरेलु नुस्खों के बारे में जिससे आप अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं।

ठंड के मौसम में त्वचा में रूखापन और एड़ियों के फटने की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में शरीर के कई अंग फटने लगते हैं। अगर इस मौसम में अपने शरीर का ध्यान न रखा जाए, तो कई तरह के स्किन इन्‍फेक्‍शन भी हो सकते हैं। जब एड़ियां फट जाती है, तो उससे खून आने लगता है। जिसे वहां की त्वचा खराब होने लगती है, इसलिए पैर की त्वचा फटना शुरू होती है। तभी उसके लिए कुछ ऐसे उपाय किए जाने चाहिए। जिससे त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाया जा सके। यहां जानिए, किस तरह फटी एड़ियों (Feet skin care) की समस्या को आसानी से घर पर ही ठीक किया जा सकता है।

10 Tips for Healthy Winter Feet: फटी एड़ियों के घरेलू उपाय

Feet Skin Care in Winter
Feet Skin Care in Winter (Source: social media)

1. अगर आपकी एड़ियां फट रही है, तो पानी को गुनगुना गर्म करके इसमें हल्का सा नामक मिलाएं और इसमें नींबू की कुछ बूंदें डालें। रात में सारा काम खत्म करने के बाद पैरों को 15 से 20 मिनट तक पानी में डालकर रखें। जब पानी में पैर भीगकर पूरी तरह नर्म हो जाए, तो धीरे-धीरे फूट स्क्रबर से एड़ियों को रगड़कर साफ़ करें। फिर तौलिए से पैर को साफ़ करके फूट क्रीम लगाकर सो जाएं।

2. नीम के पत्ते शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। नीम के पत्तों को तोड़कर रख लें, फिर इसे अच्छी तरह पीस लें। इसमें हल्दी मिलाकर फटी एड़ियों पर अच्छी तरह लगाएं। थोड़ी देर सूखने दें, फिर इसे धो कर फूट क्रीम लगाकर सो जाएं।

3. रोज रात को सोने से पहले अपने पैरों को अच्छी तरह धो लें। फिर नीम के तेल में ग्लिसरीन मिलाकर फटी एड़ियों पर लगाएं। इससे त्वचा मुलायम होती है और जल्दी ही ठीक हो जाती है।

4. रात को सोने से पहले फटी एड़ियों (Feet skin care) पर नारियल का तेल लगाकर सोने से कई फायदे होते हैं और फटी हुई एड़ियां भी ठीक हो जाती है।

5. चावल को सिर्फ खाने के नहीं बल्कि इसे लगाने के भी कई फायदे हैं। चावल के आटे में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं, इससे एक ऐसा स्क्रब तैयार होगा जिसे अपने एड़ियों के डेड स्किन पर लगाने से त्वचा मुलायम हो जाती है।

Feet Skin Care in Winter
Feet Skin Care in Winter (Source: social media)

6. भगोने में थोड़ा सा पानी गर्म करें। फिर उसमें 2 चम्मच शहद डालें, फिर अपने पैरों को इसमें 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखें। फिर इसे निकालकर अच्छी तरह साफ़ करके क्रीम लगाएं और सो जाएं।

7. रोजाना रात को सोने से पहले ताजे एलोवेरा को अपनी एड़ियों पर लगाएं, इससे त्वचा मुलायम होगी। साथ ही फटी हुई स्किन सही हो जाएगी।

8. ग्लिसरीन और गुलाबजल को अच्छे से मिलाकर पैरों पर लगाएं इसे रात भर लगा हुआ छोड़ दें जिससे एड़ियों को काफी आराम मिलेगा

9. पानी को गुनगुना गर्म करें। इसमें नमक व सिरका मिलाएं। इस पानी में पैरों को 10 मिनट के लिए रखें। अब पैरों को नरम तौलिए से साफ करके इस पर फूट क्रीम लगाएं।

10. एक बाउल में ग्लिसरीन लें, फिर एक चम्मच गुलाबजल मिलाएं। एड़ियों को अच्छी तरह धोने के बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह लगाएं। फिर मसाज करें, जिससे फटी हुई एड़ियों (Feet skin care) को आराम मिलेगा।

Feet Skin Care in Winter: फटी एड़ियों के लिए घर पर बनाएं फूट पैक

घर पर फुट पैक बनाकर लगाने से फटी हुई एड़ियों से जल्दी राहत मिलती है। इस पैक को अगर आप हफ्ते में 2 बार अपने पैरों में लगाते हैं, तो इससे आपको एक बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा। इस पैक को बनाने के लिए दो चीज़ों की जरूरत पड़ती है। पका हुआ केला और शहद, सबसे पहले केले को अच्छी तरह मैश कर लें, फिर इसमें दो चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद ये पैक तैयार हो गया है। अब इसे फटी एड़ियों पर 20 मिनट तक लगाएं, फिर गुनगुने पानी से एड़ियों को धोकर उस पर क्रीम लगाकर सो जाएं।

ऐसे कई घरेलु नुस्खे हैं, जिसका उपयोग करने से आप अपनी फटी हुई एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं। जैसे नारियल, एलोवेरा जेल, फूट क्रीम, आदि। ऊपर दी गई सभी जानकारी को अपनाकर आप अपनी फटी हुई एड़ियों को चमकदार और मुलायम बना सकते हैं।

Also Read: बीपी और शुगर के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है मूली, सर्दियों में इसे खाने 5 फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।