बीपी और शुगर के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है मूली, सर्दियों में इसे खाने 5 फायदे

Summary :

Radish Health Benefits: मूली का सेवन खासतौर से सर्दियों में किया जाता है। मूली को बीपी और डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन कई तरह से किया जाता है। आइए जानते हैं, इसे खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। Radish Health Benefits in Winter: सर्दी में इन लोगों को ज़रूर खाना चाहिए मूली सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजार में मूली बिकने लगती है और लोग इसे अधिक मात्रा में खरीदते भी हैं। क्योंकि मूली का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लोग इस मौसम में मूली के…

Radish Health Benefits: मूली का सेवन खासतौर से सर्दियों में किया जाता है। मूली को बीपी और डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन कई तरह से किया जाता है। आइए जानते हैं, इसे खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

Radish Health Benefits in Winter: सर्दी में इन लोगों को ज़रूर खाना चाहिए मूली

सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजार में मूली बिकने लगती है और लोग इसे अधिक मात्रा में खरीदते भी हैं। क्योंकि मूली का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लोग इस मौसम में मूली के पराठे से लेकर इसका सलाद, सब्जी बनाकर खाना काफी पसंद करते हैं। मूली जितना खाने में स्वादिष्ट होती है, उतना ही ज्यादा इसमें पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

Radish Health Benefits
Radish Health Benefits (Source: social media)

इसमें फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो मौसम के साथ हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। मूली का सेवन खासतौर पर बीपी और डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Muli Khane ke Fayde: मूली खाने के फायदे

1. पाचन तंत्र मजबूत

सर्दियों में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे पाचन संबंधी समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ता है। जैसे गैस, कब्ज, अपच आदि। लेकिन अगर आप सर्दियों में मूली का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन बेहतर होता है। जिससे पाचन संबंधी समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।

2. बॉडी डिटॉक्सिफाई

हमारे शरीर में कई बार विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जो शरीर को अलग-अलग तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे हमें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए शरीर को डिटॉक्सिफाई करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में मूली का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है। यह किडनी और लीवर को मजबूत बनाकर त्वचा पर निखार लाता है।

3. डायबिटीज होगी कंट्रोल

Radish Health Benefits
Radish Health Benefits (Source: social media)

मूली में ग्लिासेमिक इंडेक्स कम मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के रोगियों को अपने आहार में मूली को जरूर शामिल करना चाहिए।

4. दिल रहेगा स्वस्थ

मूली एंथोसायनिन का एक अच्छा स्रोत है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट हृदय को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है, सूजन कम करता है और रक्तचाप तथा खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

पोटेशियम से भरपूर मूली ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद पोटेशियम सोडियम के प्रभावों को कम करके रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है और शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बेहतर बनाता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।

Also Read: इसी महीने है शादी? तो 10 दिन में चेहरे पर आएगा चांद जैसा निखार, आजमाएं ये 5 असरदार नुस्खे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।