‘मॉडल्स की न्यूड पिक्चर, गांजा और बहुत कुछ…’, अश्लील Ad परोस रहा Flipkart! यूजर्स के बीच फैला गुस्सा

Summary :

Flipkart Controversial Ads: इंटरनेट पर हाल ही में यह शिकायत सामने आ रही है कि Flipkart पर चल रहे कुछ विज्ञापन काफी आपत्तिजनक हैं। इनमें मॉडल्स की न्यूड पिक्चर, गांजे जैसी चीजें, बंदूक की तस्वीरें और बेहद बोल्ड मैनिक्योर दिखाए जा रहे हैं। देखने वालों ने बताया है कि ये तस्वीरें सीधे विज्ञापन में दिखती हैं, लेकिन जब उस पर क्लिक किया जाता है तो असल में कुछ और ही उत्पाद खुलते हैं, जैसे बंदूक की जगह खिलौने की बंदूक (toy gun), गांजे की जगह ड्राई फ्लावर्स। Flipkart Controversial Ads: कैसे काम कर रहा है यह तरीका? एक्स्पर्ट्स का मानना…

Flipkart Controversial Ads: इंटरनेट पर हाल ही में यह शिकायत सामने आ रही है कि Flipkart पर चल रहे कुछ विज्ञापन काफी आपत्तिजनक हैं। इनमें मॉडल्स की न्यूड पिक्चर, गांजे जैसी चीजें, बंदूक की तस्वीरें और बेहद बोल्ड मैनिक्योर दिखाए जा रहे हैं। देखने वालों ने बताया है कि ये तस्वीरें सीधे विज्ञापन में दिखती हैं, लेकिन जब उस पर क्लिक किया जाता है तो असल में कुछ और ही उत्पाद खुलते हैं, जैसे बंदूक की जगह खिलौने की बंदूक (toy gun), गांजे की जगह ड्राई फ्लावर्स।

Flipkart Controversial Ads: कैसे काम कर रहा है यह तरीका?

एक्स्पर्ट्स का मानना है कि यह सब एक तरह का क्लिकबेट विज्ञापन है। इन विज्ञापनों में ऐसे चौंकाने वाले और आकर्षक चित्र लगाये जाते हैं जो तुरंत ध्यान खींचें। यूजर जब इन तस्वीरों पर क्लिक करता है, तो उसे वेबसाइट पर ले जाया जाता है, लेकिन वहां वह वही नहीं दिखता जो विज्ञापन में था। असल में उस पेज पर एक “सही” उत्पाद लिस्ट होता है, विज्ञापन में दिखाए गए विवादास्पद चित्र का उससे कोई संबंध नहीं होता। उदाहरण के लिए, विज्ञापन में एक बंदूक दिखती है, लेकिन क्लिक करने पर वेबसाइट पर उन उत्पादों में सिर्फ टॉय गन होती है।

 

Flipkart Controversial Ads (source: social media)
Flipkart Controversial Ads (source: social media)

Flipkart Viral Screenshot: यूजर्स कर रहे शिकायत

इस बीच कुछ Reddit यूजर्स ने स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिसमें यह देखा गया कि उनके सोशल मीडिया फीड में अचानक ऐसे विज्ञापन आ जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें ऐसा लगता है कि ये विज्ञापन सिर्फ “कुछ कीवर्ड्स” खोजने वाले यूजर्स को दिखाते हैं, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। क्योंकि कई लोगों ने कहा है कि उन्होंने न तो खोज की थी और न ही साइन अप किया था, फिर भी विज्ञापन उनकी स्क्रीन पर आ गए। इससे यह संकेत मिलता है कि यह सिर्फ कीवर्ड-टारगेटिंग नहीं बल्कि एक व्यापक विज्ञापन रणनीति हो सकती है।

Flipkart Nude Model Ad: कंपनी की प्रतिक्रिया क्या रही?

इस तरह की शिकायतें पहले भी दर्ज हो चुकी हैं कि Flipkart के सोशल मीडिया कैंपेन या विज्ञापनों में आपत्तिजनक सामग्री दिखाई दे रही है। लेकिन कंपनी की ओर से अब तक कोई खुला जवाब या स्पष्टीकरण नहीं मिला है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि हमारे द्वारा भेजे गए ई-मेल के जवाब में दो दिन से कुछ नहीं आया, इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद कंपनी इस समस्या से अवगत है लेकिन त्वरित कार्रवाई नहीं कर रही।

यह भी पढ़ें: ‘200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी…’, जल्द भारत में लॉन्च होगा Realme GT 8 Pro, आ गई ऑफिशियल डेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।