Bareilly Shocking Murder Case: डॉक्टर की पत्नी का बिजली मिस्त्री से अफेयर, पति को दी नशीली दवा और बांधे हाथ-पैर; कहानी जानकर सुन्न हो जाएगा दिमाग

डॉक्टर की पत्नी का बिजली मिस्त्री से अफेयर, पति को दी नशीली दवा और बांधे हाथ-पैर; कहानी जानकर सुन्न हो जाएगा दिमाग

Bareilly shocking murder case

Bareilly shocking murder case: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के रिश्तों में विश्वास पर सवाल उठाने पर सबको मजबूर कर दिया है। कहानी कुछ यूं शुरू होती है। यहां रहने वाले 57 साल के डॉक्टर की पत्नी का अफेयर एक मामूली बिजली मिस्त्री से चल रहा था। जब डॉक्टर को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसपर डॉक्टर की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति को ही बीच रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। तो चलिए जानते है कि इस कहानी में आगे क्या कुछ हुआ?

Doctor wife affair case: क्या है पूरा मामला?

Bareilly shocking murder case
Bareilly shocking murder case (credit-sm)

बरेली के सुभाषनगर के रहने वाले 57 साल के डॉक्टर विशाल चंद्र सक्सेना के साथ उनकी पत्नी और उसके प्रेमी ने जो किया है। वह शहर से लेकर मीडिया तक चर्चा में है। डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत कर जो बातें बताई हैं, वो दिल दहला देने वाली हैं। विशाल एक रिटायर्ड डॉक्टर हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी का पिछले चार साल से एक बिजली मिस्त्री के साथ चक्कर चल रहा है।

जब उन्हें इस बारे में पता चला तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और डॉक्टर को मारने का पूरा प्लान तैयार किया। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि उन्हें दूध में नशीली दवा मिलाकर दी गई , घर के सभी कैमरे को बंद कर दिया गया और फांसी लगाने की कोशिश की गई। डॉक्टर का आरोप यह भी है कि उनकी पत्नी और उसके प्रेमी ने जब फांसी लगाने की तैयारी में थे तो वो किसी तरह से जान बचा कर बाहर भाग निकले।

Bareilly crime news: 47 वर्षीय बिजली मिस्त्री के साथ रंगों हाथ पकड़ी गई डॉक्टर की पत्नी

Bareilly crime news
Bareilly crime news Bareilly crime news

बता दें कि 57 वर्षीय डॉ. विशाल चंद्र सक्सेना पेशे से नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। वह अपनी पत्नी शिखा सक्सेना के साथ बरेली के सुभाष नगर इलाके में एक आलीशान हवेली में रहते हैं। सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन उनके रिश्ते में तब दरार पड़ने लगी जब डॉक्टर को शक हुआ कि उनकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है।

डॉक्टर विशाल चंद्र सक्सेना की पत्नी शिखा का 47 वर्षीय बिजली मिस्त्री सौरभ सक्सेना से चार साल से अफेयर था। दोनों ने डॉक्टर की हत्या की साजिश रची। 28 अक्टूबर की रात शिखा ने पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश किया, फिर सौरभ के साथ मिलकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और गला घोंटने की तैयारी की।

डॉक्टर ने पुलिस को क्या कुछ बताया?

Bareilly Police
Bareilly Police crime news

लेकिन डॉक्टर को कुछ देर बाद होश आ गया। उस समय सौरभ शराब के नशे में कुर्सी पर लुढ़क गया था और शिखा बाथरूम में थी। डॉक्टर ने मौका पाकर खुद को छुड़ाया और भाग निकले। पड़ोसी के सीसीटीवी में उनकी मदद के लिए भागते हुए झलक मिली, जो पुलिस के लिए अहम सबूत बना। फिलहाल शिखा और सौरभ दोनों फरार हैं। पुलिस ने रस्सी, टेप और चाकू बरामद किए हैं और उनकी तलाश जारी है। यह मामला बरेली का हाई-प्रोफाइल केस बन गया है।

ये भी पढ़ें: मां के नाम पर कलंक! अपने ही प्रेमी से 12 साल की बेटी का कराया सालों तक रेप; अब कोर्ट ने सुनाई 180 साल की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।