अच्छी गट हेल्थ के लिए आज ही अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें ये 10 आदतें

Summary :

Gut Health Habits: आजकल के व्यस्त जीवन में अपने शरीर का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने हेल्थ का ख्याल नहीं रख पाते हैं। जिससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमारा पाचन तंत्र का सही होना बेहद ज़रूरी है। अपनी गट हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी रोज की जिंदगी में कुछ ऐसी छोटी-छोटी आदतों को शामिल कर सकते हैं। जिससे आपकी गट हेल्थ अच्छी रहेगी और सेहत को भरपूर फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं, कुछ ऐसी…

Gut Health Habits: आजकल के व्यस्त जीवन में अपने शरीर का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने हेल्थ का ख्याल नहीं रख पाते हैं। जिससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमारा पाचन तंत्र का सही होना बेहद ज़रूरी है। अपनी गट हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी रोज की जिंदगी में कुछ ऐसी छोटी-छोटी आदतों को शामिल कर सकते हैं। जिससे आपकी गट हेल्थ अच्छी रहेगी और सेहत को भरपूर फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं, कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में जिससे आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकते हैं।

Gut Health Habits
Gut Health Habits (Source: social media)

10 Healthy Habits for Gut Health: पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए अच्छी आदतें

1. सुबह की शुरुआत गर्म पानी से करें

रोजाना सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी जरूर पिएं। इससे आपकी गट हेल्थ को बेहद फायदे मिलेंगे। गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र एक्टिव रहता है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं तो और भी ज्यादा फायदे मिलेंगे। क्योंकि नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और यह लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

2. फाइबर से भरपूर आहार लें

फाइबर को गट हेल्थ के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। इससे आंतों की सफाई होती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। रोजाना अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें और नट्स शामिल करें। इन सभी चीज़ों को फाइबर का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है।

3. प्रोबायोटिक्स को डाइट में शामिल करें

प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य रखने में मदद करते हैं। दही, छाछ, किमची, इडली, डोसा और फर्मेंटेड फूड्स जैसे फूड आइटम्स प्रोबायोटिक्स के अच्छे सोर्स हैं। इन्हें आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और इम्युनिटी बढ़ती है।

4. रोजाना एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज करने से न सिर्फ वजन घटता है, बल्कि ये फिट रहने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोजाना 30 से 40 मिनट वॉक, योग, या कोई भी हल्की एक्सरसाइज करने से पाचन तंत्र एक्टिव रहता है। योगासन जैसे पवनमुक्तासन, भुजंगासन और त्रिकोणासन पाचन को दुरुस्त करने में मददगार होते हैं।

5. सही मात्रा में पानी पिएं

Gut Health Habits
Gut Health Habits (Source: social media)

रोजाना सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी होता है। गट हेल्थ के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। सही मात्रा में पानी पीने से पेट अच्छी तरह साफ़ होता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी के साथ-साथ नारियल पानी, छाछ का सेवन भी कर सकते हैं।

6. तनाव कम करें

तनाव का सीधा असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है। ज्यादा तनाव के कारण गट हेल्थ खराब हो जाती है और पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। जैसे एसिडिटी, अपच और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम हो सकती हैं। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग और योग का सहारा ले सकते हैं।

7. सही समय पर खाना खाएं

अनियमित खानपान की आदत से भी आपकी गट हेल्थ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। रोजाना एक तय समय पर खाना खाने की आदत डालें। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सही समय पर करें। रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले ही खा लें।

8. प्रोसेस्ड फूड से बचें

ज्यादा जंक फ़ूड का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा शुगर का सेवन करते हैं, तो इससे भी गट हेल्थ को बहुत नुकसान होता है। इनकी जगह ताजे फल, सब्जियां और होममेड खाना खाने की आदत डालें।

9. अच्छी नींद लें

गट हेल्थ को सही रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बेहद जरूरी है। नींद की कमी से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद ज़रूरी होता है। सोने से पहले मोबाइल और टीवी से दूरी बनाकर रखें।

10. खाना अच्छी तरह चबा कर खाएं

जल्दी-जल्दी खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। खाने को धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाने से पाचन प्रक्रिया आसान हो जाती है और पोषक तत्व बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होते हैं।

Also Read: बीपी और शुगर के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है मूली, सर्दियों में इसे खाने 5 फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।