Bangladesh NCP Leader Motaleb Sikdar: बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा है चुनाव से पहले बांग्लादेश में जमकर आगजनी, तोड़फोड़ और गैरमुस्लिम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी बीच एक रहस्मय गैंगवार ने कहर मचा दिया है और अभी तक हत्याओं के दौर में सिर्फ अज्ञात बंदूकधारी या हमलावरों का नाम शामिल है। बता दें कि पहले कट्टरपंथी संगठन ‘इंकलाब मंच’ के संयोजक और प्रखर छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी को दिनदहाड़े गोली से भून दिया था और सिर पर गोली मारी थी।
इसी प्रकार एक और नेता NCP के कार्यकर्ता मोतलेब सिकंदर को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने गोली से भून दिया। गंभीर हालात में इसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बताया जा रहा है कि इसकी अब मौत हो गई है। यह नाहिद इस्लाम से जुड़ी पार्टी का यह कार्यकर्ता था और पूर्व PM शेख हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलन का प्रमुख चेहरा माना जाता था।
Bangladesh NCP Leader Motaleb Sikdar

मोतलेब सिकदर को गोली मारने के बाद हमलावर अभी फरार है और उन्हें पकड़ने के लिए नाकेबंदी की गई है। बताया जा रहा है कि सिकदर के गर्दन और सिर पर गोली मारी गई है और गंभीर हालात में इसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। यह गोलीबारी उसी स्टाईल में की गई है जैसे उस्मान हादी के सिर पर गोली मारी गई थी और मौत के घाट उतारा गया था। इसी मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसक झड़प शुरू हो गई है।
Who is Motaleb Sikdar

बांग्लादेश के खुलना का रहना वाला मोतलेब सिकदर 34 वर्ष का है और वर्ष 2024 में नाहिद इस्लाम के साथ जुलाई विद्रोह में अहम भूमिका निभाई थी और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहा था। जब 2025 में नाहिद इस्लाम ने नई पार्टी का ऐलान किया था और मोतलेब सिकदर को खुलना का प्रभार सौंपा गया था। NCP पर सिकंदर को राजनीति में मजबूत पकड़ बनाई और पार्टी सेंट्रल कमेटी का मेंबर भी रहा।
Bangladesh Protests

भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश इस समय गंभीर राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। अगस्त 2024 में शेख हसीना की सत्ता से विदाई के बाद से देश की स्थिति लगातार खराब होती गई है। हाल के महीनों में हिंसा, हत्याएं और भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की घटनाएं बढ़ी हैं। इन घटनाओं ने आम लोगों के साथ-साथ छात्रों और सामाजिक संगठनों को भी चिंता में डाल दिया है।
ALSO READ: बांग्लादेश में अराजकता के खिलाफ छात्रों का उबाल! ढाका यूनिवर्सिटी से देशभर में गूंजा न्याय का नारा


Download Android App
Download iOS App




