‘भारत की तरह हमें भी छूट दो’, मिडिल ईस्ट लड़ाई के बीच Trump के आगे हाथ फैलाया बांग्लादेश

Summary :

Bangladesh seeks US sanction waiver: मिडिल ईस्ट लड़ाई के कारण कई देशों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। ऐसे में इसका असर अब बांग्लादेश में भी देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश में अब ऊर्जा संकट बड़े पैमाने पर दिख रहा है। ऊर्जा की किल्लतों के बीच बांग्लादेश ने अमेरिका से खास अपील की है, ताकि वह रूस से डीजल और कच्चा तेल खरीद सके। बांग्लादेश ने अपनी मांग में भारत का जिक्र भी किया है. बांग्लादेश ने कहा कि जिस तरह अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अस्थायी छूट दी थी, वैसी ही राहत…

Bangladesh seeks US sanction waiver: मिडिल ईस्ट लड़ाई के कारण कई देशों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। ऐसे में इसका असर अब बांग्लादेश में भी देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश में अब ऊर्जा संकट बड़े पैमाने पर दिख रहा है। ऊर्जा की किल्लतों के बीच बांग्लादेश ने अमेरिका से खास अपील की है, ताकि वह रूस से डीजल और कच्चा तेल खरीद सके। बांग्लादेश ने अपनी मांग में भारत का जिक्र भी किया है. बांग्लादेश ने कहा कि जिस तरह अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अस्थायी छूट दी थी, वैसी ही राहत उसे भी दी जाए।

Bangladesh seeks US sanction waiver: तेल और डीजल की कीमतें सातवें आसमान पर

Bangladesh seeks US sanction waiver
Bangladesh seeks US sanction waiver (Source: Social Media)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई और ईरान से जुड़ी स्थिति के कारण तेल और गैस की कीमतें लगातार बढ़ी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों के लिए रूसी तेल खरीदने पर छूट दी थी। अब बांग्लादेश भी इसी तरह की ढील चाहता है ताकि वह अपनी जरूरत के मुताबिक, रूस से डीजल खरीद सकें और अपने देश की आपूर्ति को पूरा कर सकें।

बांग्लादेश ने अपने प्रस्ताव में क्या रखा?

बांग्लादेश ने अपने प्रस्ताव में यह कहा है कि वह करीब 6 लाख मीट्रिक टन तक रूसी डीजल खरीद सकता है, जिस वजह से उसकी लगभग 60 दिनों की जरूरत पूरी हो सके। ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी मोनिर हुसैन चौधरी ने जानकारी दी है कि इस मामले में अमेरिका को पत्र भेजा गया है और अब बांग्लादेश को इसका जवाब का इंतजार है। करीब 17.5 करोड़ की आबादी वाला बांग्लादेश अपनी लगभग 95% ऊर्जा जरूरतों के लिए किसी दूसरे देश पर आयात पर निर्भर है। वैश्विक बाजार में अस्थिरता की वजह से लगातार देश पर दबाव बढ़ता जा रहा है। हालात को काबू में करने के लिए सरकार ने ईंधन की राशनिंग भी लागू की है.

Bangladesh seeks US sanction waiver: इन देशों से तेल खरीदने की तैयारी में बांग्लादेश

Bangladesh seeks US sanction waiver (1)
Bangladesh seeks US sanction waiver (Source: Social Media)

जंग के बीच बांग्लादेश अब अमेरिका, रूस, उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, अंगोला और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से ईंधन खरीदने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ-साथ, वह अपने मौजूदा साझेदारों से भी आयात बढ़ा रहा है। अप्रैल 2026 में बांग्लादेश भारत की नुमालीगढ़ रिफाइनरी से 40,000 मीट्रिक टन डीजल खरीदेगा, जो मार्च के मुकाबले लगभग दोगुना है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अलर्ट भी जारी कर दी है कि ईरान से जुड़े तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार पर और असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।