BHU Firing Incident: वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का परिसर एक बार फिर गोलियों की आवाज से कांप उठा। यहां हॉस्टल के बाहर खड़े एक छात्र पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में छात्र बाल-बाल बच गया। इसके बाद कैंपस में फरातफरी का माहौल हो गया, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना ने विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से चार कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। इस हमले से नाराज छात्र धरने पर बैठ गए हैं।
BHU Hostel Firing: छात्र पर ताबतोड़ फायरिंग

पीड़ित छात्र के अनुसार, वह अपने हॉस्टल के बाहर खड़ा था, तभी कुछ बाइक सवार वहां पहुंचे “हमलावरों ने अचानक छात्र को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत ये रही कि छात्र बाल-बाल बच गया। छात्रों ने बताया कि हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई और मौके पर मौजूद छात्रों ने तुरंत घटास्थल से खाली खोखे बरामद किए और उन्हें पुलिस को दे दिया।
छात्रों ने की Chief Proctor के इस्तीफे की मांग

इस घटना के बाद हॉस्टल पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र धरने पर बैठ गए और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि परिसर में बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप बढ़ गया है, जिससे उनकी जान को खतरा है। छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग की है। छात्रों का कहना है कि जब तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं होते और प्रॉक्टर पद नहीं छोड़ते, वे अपना विरोध जारी रखेंगे।
Banaras Hindu University: पुलिस ने क्या बताया?
कशी के एडीसीपी वैभव बांगड़ ने बताया कि करीब साढे़ नौ बजे सूचना मिली कि यहां फायरिंग हुई है। थाने की फाॅर्स, एसीपी और मैं स्वयं वहां मौके पर पहुंचे। हमने मौके से मुआयना कर लिया है। छात्रों ने भी अपनी तहरीर दे दी है। उनके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का यूपी दौरा आज, मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी


Download Android App
Download iOS App




