Do Deewane Seher Mein या Assi कौन पड़ी किसपर भारी, देखें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Summary :

Do Deewane Seher Mein Vs Assi BOC Day 2: इस समय बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के बीच जबरदस्त बॉक्स ऑफिस क्लेश देखने को मिल रहा है. क्योंकि तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ एक साथ 20 फरवारी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है. हालांकि ये दोनों ही फिल्में ओ रोमियो के आगे टिक नहीं पा रही हैं. लेकिन फिर भी इनकी कमाई हो रही है. Assi Box Office Collection Day 2: कैसा रहा अस्सी का प्रदर्शन हालांकि तापसी पन्नू और मृणाल ठाकुर ने…

Do Deewane Seher Mein Vs Assi BOC Day 2: इस समय बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के बीच जबरदस्त बॉक्स ऑफिस क्लेश देखने को मिल रहा है. क्योंकि तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ एक साथ 20 फरवारी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है. हालांकि ये दोनों ही फिल्में ओ रोमियो के आगे टिक नहीं पा रही हैं. लेकिन फिर भी इनकी कमाई हो रही है.

Assi Box Office Collection Day 2: कैसा रहा अस्सी का प्रदर्शन

Do Deewane Seher Mein Vs Assi BOC Day 2
Do Deewane Seher Mein Vs Assi BOC Day 2 (Source: Social Media)

हालांकि तापसी पन्नू और मृणाल ठाकुर ने एक दूसरे के ही रास्ते लगाने शुरू कर दिए थे. बीते दिन फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ (Do Deewane Seher Mein) ने अस्सी (Assi) से ज्यादा कमाई की थी. लेकिन दूसरे दिन की कमाई की बात की जाए तो फिल्म अस्सी ने अब तक 3.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन जमा कर लिया है. फिल्म का नेट कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपए हो चुका है. देशभर में अस्सी को 3,435 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है.

दूसरे दिन इस फिल्म ने 1.92 करोड़ रुपए कमाए हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दूसरे दिन फिल्म अस्सी के कलेक्शन में तेजी देखने को मिली है. वो बात अलग है कि पहले दिन फिल्म 1.2 करोड़ रुपए पर ही सिमट गई थी.

Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 2: ‘दो दीवाने सहर में’ ने दी ‘अस्सी’ को टक्कर

Do Deewane Seher Mein Vs Assi BOC Day 2
Do Deewane Seher Mein Vs Assi BOC Day 2 (Source: Social Media)

रिलीज के बाद से ही ‘दो दीवाने सहर में’ (Do Deewane Seher Mein) नोट छापने में लगी हुई है. ये ‘अस्सी’ (Assi) से आगे निकलने की कोशिश कर रही है. अब ये तो हर किसी को पता है कि मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की फिल्म में तगड़ा रोमांस है. वहीं तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) वकील बनकर सबकी धज्जियां उड़ा रही हैं.

ऐसे में रोमांटिक साइड वाली फिल्म पर लोग ज्यादा ही फोकस करेंगे. वहीं बात की जाए फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की तो इस फिल्म ने 2 दिनों में 3.42 करोड़ रुपए छापे हैं. दूसरे दिन इस फिल्म की झोली में 1.92 करोड़ रुपए आ चुके हैं. इसी के साथ फिल्म का नेट ग्रॉस कलेक्शन 2.85 करोड़ रुपए हो चुका है.

Do Deewane Seher Mein Vs Assi BOC Day 2: अब क्या होगा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ और अस्सी का हाल

Do Deewane Seher Mein Vs Assi BOC Day 2
Do Deewane Seher Mein Vs Assi BOC Day 2 (Source: Social Media)

इन दोनों ही फिल्मों की कमाई को देखने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि शाहिद कपूर की फिल्म के आगे ‘दो दीवाने सहर में’ (Do Deewane Seher Mein) और अस्सी (Assi) भीगी बिल्ली बन चुकी हैं. क्योंकि दोनों की कमाई ओ रोमियो के आगे तो कुछ नहीं लग रही है. हालांकि अगर कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो रविवार के दिन तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई में तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि कितनी तेजी फिल्म की कमाई में आएगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Read More: O Romeo अपना बजट निकालने में भी रही नाकाम, क्या बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी फिल्म?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।