Bilaspur News Today: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया। जनदर्शन के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Bilaspur News Today
श्री साहू ने कहा कि जनदर्शन केवल शिकायत सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने और प्रशासन को अधिक संवेदनशील व उत्तरदायी बनाने का सशक्त मंच है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को राहत मिले और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हो।
इसी क्रम में श्री साहू ने स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में सहभागिता की। इस अवसर पर बिलासपुर ने राष्ट्रभक्ति, युवा चेतना और संस्कारों के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा। कार्यक्रम में 1500 बालक-बालिकाओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन एवं नशामुक्ति की शपथ ने युवा शक्ति की जागरूकता, अनुशासन और संकल्प का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
Tokhan Sahu News Today
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़े सभी बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों, आयोजकों एवं बिलासपुरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण—ये सभी सरकार की प्राथमिकताओं के केंद्र में हैं और इन्हीं मूल्यों के साथ कार्य किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




