हमले की तैयारी में अमेरिका! अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने का दिया आदेश, इन 2 देशों के रास्ते से निकलने के लिए कहा

Summary :

Leave Iran Now: ईरान में विरोध प्रदर्शन तेजी से बढ़ रहा है और अभी तक लगभग 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच ईरान में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए  ईरान तुरंत छोड़ने की सलाह जारी की, जिसमें चेतावनी दी गई कि देश भर में विरोध प्रदर्शन बढ़ रहे हैं और हिंसक रूप ले सकते हैं, जिससे गिरफ्तारियां, चोटें और दैनिक जीवन में गंभीर व्यवधान हो सकते हैं। वहीं ईरान सरकार ने मोबाइल, लैंडलाइन और राष्ट्रीय इंटरनेट नेटवर्क तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया है। इस सलाह में यात्रा से जुड़ी परेशानी के बारे…

Leave Iran Now: ईरान में विरोध प्रदर्शन तेजी से बढ़ रहा है और अभी तक लगभग 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच ईरान में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए  ईरान तुरंत छोड़ने की सलाह जारी की, जिसमें चेतावनी दी गई कि देश भर में विरोध प्रदर्शन बढ़ रहे हैं और हिंसक रूप ले सकते हैं, जिससे गिरफ्तारियां, चोटें और दैनिक जीवन में गंभीर व्यवधान हो सकते हैं।

वहीं ईरान सरकार ने मोबाइल, लैंडलाइन और राष्ट्रीय इंटरनेट नेटवर्क तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया है। इस सलाह में यात्रा से जुड़ी परेशानी के बारे में भी बताया गया है, जिसमें कहा गया है कि कई एयरलाइनों ने ईरान से आने-जाने वाली उड़ानों को सीमित या रद्द कर दिया है। जिनमें से कई ने 16 जनवरी, शुक्रवार तक अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

Leave Iran Now

Leave Iran Now
Leave Iran Now

अमेरिकी नागरिकों से तुरंत सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए, दूतावास ने नागरिकों को सलाह दी कि वे ईरान छोड़कर सड़क मार्ग से आर्मेनिया और तुर्की जाने पर विचार करें। अमेरिकी नागरिकों को इंटरनेट की निरंतर रुकावटों के लिए तैयार रहना चाहिए, संचार के दूसरे साधनों की योजना बनानी चाहिए और यदि ऐसा करना सुरक्षित हो, तो ईरान से सड़क मार्ग से आर्मेनिया या तुर्की जाने पर विचार करना चाहिए। ईरान से निकलने की ऐसी योजना बनाएं जो अमेरिकी सरकार की मदद पर निर्भर न हो। जो लोग देश छोड़कर नहीं जा सकते, उनके लिए दूतावास ने सुरक्षित स्थान ढूंढने और आवश्यक सामान का स्टॉक करने की सलाह दी।

US Warns Citizens To Leave Iran

Leave Iran Now
Leave Iran Now

दूतावास ने आगे कहा कि अगर यदि आप देश छोड़कर नहीं जा सकते, तो अपने घर या किसी अन्य सुरक्षित इमारत में सुरक्षित स्थान ढूंढें। अपने पास भोजन, पानी, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक रखें। प्रदर्शनों से बचें, सतर्क रहें और अपने आसपास के माहौल से अवगत रहें। साथ ही नागरिकों से स्थानीय मीडिया पर अपडेट के लिए नजर रखने और अपनी योजनाओं के प्रति लचीले रहने का आग्रह किया। इस सलाह में अमेरिकी ईरानी दोहरी नागरिकता रखने वालों को ईरानी पासपोर्ट पर ही ईरान से बाहर निकलना होगा।

ALSO READ:  500 से अधिक मौत, खचाखच भरे जेल! ईरान में उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, अमेरिका और इजरायल को दी खुली चेतावनी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।