बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी अहिल्या बाई होलकर की तरह काशी विश्वनाथ मंदिर के वास्तविक स्वरुप में लाने का कार्य किया लेकिन कांग्रेस को क्रूर मुगल शासक औरंगजेब की याद आती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम द्वारा प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद पीएम मोदी को ‘आधुनिक औरंगजेब’ बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि संजय निरूपम इस प्रकार के विवादित बयान देने के आदी हो गए हैं।
संजय निरुपम को काशी में आने के बाद बाबा विश्वनाथ को याद करने से पहले औरंगजेब याद आता है, लेकिन रानी अहिल्या बाई होलकर याद नहीं आएंगी, जिन्होंने मंदिर को दुबारा बनवाया था। वाराणसी की जनता को मालूम है कि काशी विश्वनाथ मंदिर कोरिडोर के लिए क्या काम हुए हैं और 19 मई को मतदान करके कांग्रेस को करारा जवाब देने का मन बना चुकी है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में हलफामा देकर राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करती है तो कभी राम सेतु की बर्बादी के उपाय करती है। नलिन कोहली ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के आधारहीन एवं अमर्यादित बयानों का जवाब वाराणसी और देश की जनता वोट देकर देगी।
भिंड में राहुल बोले- अंबानी के घर के चौकीदारों में पहली पंक्ति पर खड़े हैं मोदी
उन्होंने दावा किया देश भर में बीजेपी एवं उसके सहयोगी दलों के पक्ष में लहर चल रही है तथा पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में मजबूत सरकार बनेगी। गौरतलब है कि वाराणसी लोक सभा के चौक इलाके में कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय के लिए अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए संजय निरूपम ने मंगलवार रात पीएम मोदी पर हमला बोलते उन परकाशी विश्वनाथ मंदिर कोरिडोर निर्माण के बहाने सैकड़ों मंदिर तोड़वा दिये। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे महसूस होता है कि यहां के लोगों ने जिस व्यक्ति को चुना वह नरेंद्र मोदी दरअसल औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं।’’


Download Android App
Download iOS App




